- Back to Home »
- International News »
- इंटरव्यू में पाक पीएम इमरान खान से भारत के प्रति पूछा गया सवाल तो मिला यह जवाब......?
Posted by : achhiduniya
23 July 2019
फॉक्स न्यूज को दिए गए इंटरव्यू में इमरान खान ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के हालातों पर बात करते हुए
इमरान खान ने कहा कि इस साल फरवरी के बाद कुछ ऐसी घटनाएं हुई हैं,जिससे दोनों देशों की सीमा पर एक बार फिर तनाव
बढ़ गया है। इमरान ने कहा अमेरिका दुनिया का सबसे
ताकतवर देश है और वही भारत और पाकिस्तान के पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता कर सकता है
और मुद्दा केवल कश्मीर ही है। आगे बोलते हुए इमरान ने कहा कि पिछले 70 सालों में भारत और पाकिस्तान एक सभ्य पड़ोसी की
तरह नहीं रह सके हैं, जिसका एक मात्र कारण कश्मीर है।
इंटरव्यू में
जब इमरान से पूछा गया कि अगर भारत परमाणु हथियार को छोड़ने के लिए तैयार हो जाए तो
क्या पाकिस्तान भी ऐसा करेगा? इमरान खान ने
जवाब दिया हां, क्योंकि परमाणु
युद्ध कोई विकल्प नहीं है। भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध की बात करना
आत्मघाती है क्योंकि हमारी साझा सीमा 2500 मील लंबी है। इमरान खान ने कहा कि
पाकिस्तान परमाणु शक्तियों को छोड़ने के लिए तैयार है, लेकिन उसके लिए उन्होंने एक शर्त भी रखी। इमरान
खान ने कहा कि अगर भारत परमाणु हथियार छोड़ने का वादा करेगा, तभी पाकिस्तान भी ऐसा करने के लिए तैयार
होगा।

