- Back to Home »
- Discussion »
- राहुल गांधी ने ट्वीटर के जरिए पीएम मोदी से की मांग देश को बताएं कि ट्रंप के साथ बैठक में क्या बातचीत हुई....?
राहुल गांधी ने ट्वीटर के जरिए पीएम मोदी से की मांग देश को बताएं कि ट्रंप के साथ बैठक में क्या बातचीत हुई....?
Posted by : achhiduniya
23 July 2019
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि पीएम मोदी देश को बताएं कि ट्रंप के साथ बैठक में क्या बातचीत हुई। राहुल ने ट्वीट किया, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी ने उनसे कश्मीर मुद्दे को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने को कहा था। अगर यह सच है तो पीएम मोदी ने 1972 के शिमला समझौते और भारत के हितों के साथ धोखा किया है। '
President Trump says PM Modi asked him to
mediate between India & Pakistan on Kashmir!,If true, PM Modi has betrayed
India's interests & 1972 Shimla
Agreement. A weak Foreign Ministry denial won't do. PM must tell the nation
what transpired in the meeting between him & @POTUS — Rahul Gandhi
(@RahulGandhi) July 23, 2019 कश्मीर को
लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दावे को सिरे से खारिज करते हुए भारत
ने मंगलवार को स्पष्ट कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कभी भी उनसे मध्यस्थता
करने को नहीं कहा।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा में अपनी ओर से दिए गए एक
बयान में कहा कि पाकिस्तान के साथ कोई भी बातचीत सीमा पार से जारी आतंकवाद बंद
होने के बाद, लाहौर घोषणापत्र और शिमला समझौते के
अंतर्गत ही होगी। हालांकि विदेश मंत्री के बयान पर असंतोष जताते हुए कांग्रेस सहित
विपक्षी सदस्यों ने प्रधानमंत्री से सदन में आकर स्पष्टीकरण देने की मांग करते हुए
हंगामा शुरू कर दिया। शून्यकाल में बैठक शुरू होने पर कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी
दलों के सदस्यों ने यह मुद्दा उठाया था।
![]() |
| [विदेश मंत्री एस जयशंकर, राज्यसभा में] |


