- Back to Home »
- International News »
- करतारपुर कॉरिडोर में कोऑपरेट करने को तैयार पाकिस्तान मानी भारत की बात....
Posted by : achhiduniya
14 July 2019
भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के अधिकारियों के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। जहां भारत ने खालिस्तान मुद्दे पर पाकिस्तान को एक डोजियर सौंपा और साफ शब्दों में कहा कि इस गलियारे का इस्तेमाल भारत विरोधी प्रोपगेंडा के लिए न हो। इस बैठक में जीरो प्वाइंट पर संपर्क और यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ाने जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की गई। ऐसा में कहा जा रहा है कि भारत के दबाव में पाकिस्तान ने करतारपुर गलियारे को लेकर सभी मांगे मान लीं है। इस मौके पर भारत ने पाकिस्तान से कहा कि हर रोज पांच हजार श्रद्धालुओं को करतारपुर जाने की इजाजत दी जानी चाहिए।
इसके अलावा
यात्रियों की आवाजाही के लिए जरूरी दस्तावेज पर भी बात की गई। पाकिस्तान ने भारत
की यह शर्त मान ली है। अब रोजाना 5000 यात्री दरबार साहिब करतारपुर के दर्शन कर
सकेंगे। भारतीय पासपोर्ट के साथ OCI कार्ड धारकों के लिए भी यह
कॉरिडोर खुला रहेगा। बैठक में भारत ने पाकिस्तान के सामने श्रद्धालुओं के लिए वीजा
मुक्त यात्रा की मांग रखी। अब इस बात पर सहमति बन गई है। अब यह यात्रा सप्ताह के
सातों दिन,
बिना वीजा के हो सकेगी।
पाकिस्तान ने पहले वीजा
फीस की मांग की थी,लेकिन भारत यह यात्रा बिना किसी शुल्क के चाहता
था। इस बात पर भी सहमति बनी है कि यात्रा
ग्रुप में और अकेले भी यात्रा कर सकते हैं। ज़ीरो पॉइंट रावी नदी पर ऑल वेदर पुल
के निर्माण की मांग को भी इस्लामाबाद मानने को मजबूर हुआ,लेकिन पाकिस्तान ने कहा कि उसकी तरफ इसके निर्माण में समय
लगेगा। वहीं भारत भी समय रहते इस कॉरिडोर को खोलने के लिए अंतरिम व्यवस्था खुद
करेगा।


