Posted by : achhiduniya 15 July 2019


 ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर ने कुछ दिन पहले ही कांग्रेस कमेटी समित प्रभारी बिहार और अन्य पदों से इस्तीफा दिया था। लोकसभा चुनाव से पहले, 10 अप्रैल को ठाकोर ने कहा था कि वह बीजेपी में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपना कार्यकाल एक विधायक के तौर पर पूरा करेंगे। तब ठाकोर ने कहा था, मैं बीजेपी ज्वॉइन नहीं करूंगा। मैंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिया है और एक विधायक के रूप में पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करूंगा।  अल्पेश ठाकोर और उनके साथी विधायक धवल सिंह झाला जल्द ही बीजेपी में शामिल होंगे। गुजरात क्षत्रिय ठाकोर सेना के प्रमुख अमित ठाकोर ने सोमवार को यह जानकारी दी। अमित ठाकोर ने आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, अल्पेश ठाकोर और धवल सिंह झाला (पूर्व कांग्रेस नेता) जल्द ही बीजेपी में शामिल होंगे। हम बीजेपी की विचारधारा में विश्वास करते हैं। 
ठाकोर और झाला ने गुजरात में 5 जुलाई को हुए राज्यसभा उपचुनाव में बीजेपी के लिए क्रॉस वोटिंग की थी। दोनों ने इसके बाद कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। राधनपुर सीट से विधायक अल्पेश ठाकोर ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस द्वारा अपमानित और धोखा दिए जाने के बाद विधायक पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा,कांग्रेस में शामिल होने के बाद हमें हमेशा धोखा दिया गया। हमने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को बताया कि ईमानदार नेताओं की आवाज दबाई जा रही है।  मैंने राहुल गांधी पर भरोसा करके कांग्रेस ज्वॉइन की थी लेकिन दुर्भाग्य से उन्होंने कुछ नहीं किया। हमारा बार-बार अपमान किया गया। अल्पेश ने कहा कि उन्होंने अपनी अंतरात्मा की आवाज के मुताबिक, राज्यसभा चुनाव में अपना वोट 'ईमान राष्ट्रीय नेतृत्व' को दिया था। उन्होंने कहा, मैंने अपना वोट ईमान राष्ट्रीय नेतृत्व को दिया जो देश को नई ऊंचाई पर ले जाना चाहता है।
मैंने अपना वोट अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर दिया। कांग्रेस में मुझे मानसिक तनाव के अलावा कुछ नहीं मिला। मैं अब तनाव से मुक्त हो गया हूं। उन्होंने आरोप लगाया कि वह कांग्रेस में रहने के दौरान प्रोप्रेगैंडा के शिकार हुए और अपने समुदाय के लिए कुछ खास नहीं कर सके। उन्होंने कहा, मैं राजनीति में समुदाय के लोगों की सेवा के लिए आया था। मैं पिछले दो साल में उनके लिए कुछ नहीं कर पाया।  

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ FSSAI ने कई शराब कंपनियों को भेजा नोटिस, फ्लेवर और लेबलिंग में मिलीं गड़बड़ियों पर एक्शन।@ सुखोई को मिलेगी 'तीसरी आंख'- स्वदेशी रडार से कांपेंगे चीन-पाकिस्तान, एक साथ 100 टारगेट होंगे ट्रैक।@ दो-तिहाई बहुमत मिला तो BJP कुछ भी कर सकती है, पृथ्वीराज चव्हाण का बड़ा दावा।@ बंगाल में ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, तीन पूर्व सांसदों ने थामा बीजेपी का दामन।@ बेंगलुरु के रेजिडेंशियल स्कूल में 6वीं के छात्र की रहस्यमयी मौत, परिजनों ने पीटी शिक्षक पर लगाया हत्या का आरोप।@ पाकिस्तान का ISI हैंडलर और कई देशों तक फैलता नेटवर्क,दिल्ली पुलिस की चार्जशीट में निज्जर-अर्श डाला पर कई बड़े खुलासे।@ दुनिया का सबसे बड़ा साइबर ऑपरेशन-इंटरपोल का 97 देशों में एक्शन, 5 हजार 811 गिरफ्तार- 2,500 करोड़ रुपये फ्रीज।@ पंजाब के बाद अब हरियाणा में भी कांग्रेस में कलह, खुल कर सामने आई हुड्डा VS सुरजेवाला की लड़ाई।@ महादेव ऐप के मास्टरमाइंड को रेड कॉर्नर नोटिस, एक जूस वाले ने कैसे बनाया 6000 करोड़ का साम्राज्य।@ महाराष्ट्र में भूकंप के झटके, लातूर समेत कई जिलों में महसूस हुआ कंपन, प्रशासन ने कहा- अफवाहों से बचें।@ 27 सप्ताह की गर्भवती 16 साल की रेप पीड़िता को गर्भपात कराने की मंजूरी, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी अनुमति।@ बुढ़ापे में देखभाल नहीं कर रहे बच्चे तो माता-पिता के पास संपत्ति वापस लेने का हक-हाई कोर्ट।@ वायरल वीडियो के बाद एक्शन में CM विजय, चेन्नई के चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में किया औचक निरीक्षण।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -