- Back to Home »
- Sports »
- न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला गया क्रिकेट मुकाबला पूरी तरह से फिक्स था...पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ का आरोप
न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला गया क्रिकेट मुकाबला पूरी तरह से फिक्स था...पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ का आरोप
Posted by : achhiduniya
05 July 2019
पाकिस्तानी टीम को इंग्लैंड की जीत से तगड़ा झटका लगा है। यही
कारण है कि अब पाकिस्तान के क्रिकेटरों ने दूसरी टीमों पर फिक्सिंग का आरोप लगाना
शुरू कर दिया है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने आरोप लगाया है कि
न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला गया मुकाबला पूरी तरह से फिक्स था। राशिद लतीफ
ने दावा किया है कि दोनों टीमों के खेल को देखकर लग रहा था कि उनकी पूरी कोशिश है
कि पाकिस्तान किसी भी तरह सेमीफाइनल में न पहुंचे। इंग्लैंड ने बुधवार को
न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी क्रिकेट विश्वकप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
![]() |
| [पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ] |
पाकिस्तान के एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में लीफ ने कहा कि जब
न्यूजीलैंड के 4 विकेट गिर गए थे तब इयोन मॉर्गन ने आदिल
राशिद और जो रूट से गेंदबाजी कराई ताकि हार का अंतर कम हो सके। इसके अलावा
इंग्लैंड ने जान बूझकर धीमी बल्लेबाजी की ताकि वे 370 या उससे अधिक
का स्कोर नहीं बनाएं और हार का अंतर कम हो सके।


