- Back to Home »
- National News »
- ब्रीफकेस के बजाय लाल कपड़े में लिपटी बजट की कॉपी किसके लिए खतरे की घंटी किसके लिए राहत की पोटली....?
ब्रीफकेस के बजाय लाल कपड़े में लिपटी बजट की कॉपी किसके लिए खतरे की घंटी किसके लिए राहत की पोटली....?
Posted by : achhiduniya
05 July 2019
पीएम नरेंद्र मोदी सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। परंपरा के मुताबिक, उन्होंने राष्ट्रपति से बजट पेश करने की अनुमति ली। इसके बाद वित्त मंत्री सुबह करीब 10 बजे संसद भवन पहुंची, जिसके बाद मोदी कैबिनेट की अहम बैठक हुई। इसके बाद 11 बजे निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया। खास बात यह है कि इस बार बजट की कॉपी ब्रीफकेस के बजाय लाल कपड़े में लिपटी हुई है। इस बार ब्रीफकेस की परंपरा छोड़कर लाल रंग के बैग में रखी बजट की कॉपी के संबंध में मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम ने भी जानकारी दी। उन्होंने कहा है कि यह हमारी भारतीय परंपरा में है। लाल रंग के बैग में रखी बजट की कॉपी पश्चिमी विचारधारा से हमारी मुक्ति को दर्शाता है।
ये बजट नहीं है बल्कि बही खाता है।
इस बार बजट को बहीखाता का नाम दिया गया है। इस बजट में संभावित रूप से किसानों, कारोबारियों, बुजुर्गों और युवाओं का खास ख्याल रखा
जा सकता है। इससे पहले गुरुवार को संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया गया था।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक सर्वे को ऊपरी सदन राज्यसभा में पेश किया
था। इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर
ने मंत्रालय के बाहर निकलकर मीडिया को बजट की कॉपी रखा बैग दिखाया। इस बैग पर अशोक
चिह्न है। साथ ही पीले रंग के फीते से पूरा बैग लिपटा हुआ है। बजट की खास बाते:- बैंक
खाते से एक साल में 1 करोड़ से अधिक की नकदी निकाले जाने पर 2 प्रतिशत टीडीएस
लगाने का प्रावधान किया गया। पैन कार्ड नहीं होने पर आधार संख्या का इस्तेमाल कर सकते है। 45
लाख तक का मकान खरीदने के लिए 1.5 लाख तक टैक्स में छूटड़े गई है।
इलेक्ट्रिक वाहन
खरीदने पर जीएसटी 12 प्रतिशत की जगह 4 प्रतिशत लागू होगा। इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने
पर 1.5 लाख की अतिरिक्त टैक्स छूट मिलेगी। 400 करोड़ रुपये तक के टर्नओवर वाली सभी
कंपनियों को राहत, 25% कॉर्पोरेट टैक्स लगेगा। कॉर्पोरेट
टैक्स की दरों को कम रहेंगे। सबको स्वच्छ पेयजल मुहैया कराना हमारा लक्ष्य। सिंगल
ब्रांड रिटेल में एफडीआई की सीमा बढ़ाएंगे। भारत का उद्देश्य अन्नदाता को उर्जादाता
बनाएंगे। 5 साल में 10 हजार किसान उत्पादक संगठन बनाएंगे। 7 करोड़ घरों को बिजली
देने का लक्ष्य, 2022 तक गांव गांव तक बिजली पहुंचाएंगे,
2021 तक 1.95 करोड़ घर देने की योजना। 3 करोड़ दुकानदारों को पेंशन
देने का लक्ष्य, 59 मिनट में 1 करोड़ तक के लोन की मंजूरी। MSME
के लिए के लिए 350 करोड़ रुपये का आवंटन। बीमा क्षेत्र में 100
प्रतिशत विदेशी निवेश होगा। बिजली टैरिफ में सुधार की योजना, वन नेशन वन ग्रिड योजना पर पर काम। छोटो और लघु उद्योगों के लिए ऑनलाइन
पोर्टल, बिजली टैरिफ में सुधार की योजना।
रेलवे में पीपीपी
मॉडल पर जोर, बुनियादी ढांचे को ठीक करने के लिए 50 हजार
करोड़। एक आदर्श किराया कानून बनाया जाएगा,
रेलवे में निजी भागीदारी बढ़ाने पर जोर देश के अंदर जलमार्गों पर
विकास करना जरूरी है, गंगा नदी पर परिवहन बढ़ाने की कोशिश। हमारा
उद्देश्य देश के लिए मजबूत नागरिक बनाना है। देश में 210 मेट्रो रूट पर परिचालन
शुरू, इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दे रहे है। विदेशी निवेश के लिए देश में बेहतर माहौल है,मुद्रा लोन के जरिए लोगों की जिंदगी बदली है। खाद्य सुरक्षा पर और दोगुना
खर्च किया जाएगा। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर लक्ष्य को पूरा करेंगे, हमने अपनी योजनाओं पर अमल किया है। यकीन से ही रास्ता निकलता है, देश का हर व्यक्ति बदलाव महसूस कर रहा है। सरकारी प्रक्रिया को और सरल
बनाएंगे।



