- Back to Home »
- Politics »
- नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे पर लगाई मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने स्वीक्रती की मोहर....
Posted by : achhiduniya
20 July 2019
नवजोत सिंह सिद्धू ने टि्वटर पर कांग्रेस अध्यक्ष को संबोधित
करते हुए राज्य मंत्रिमंडल से 10 जून को दिए अपने इस्तीफे को सार्वजनिक कर दिया था।
इस सप्ताह की शुरुआत में अमरिंदर ने कहा था कि अगर क्रिकेटर से नेता बने सिद्धू
अपना काम नहीं करना चाहते हैं तो वह कुछ नहीं कर सकते। सिद्धू ने 15 जुलाई को कहा
था कि उन्होंने अपना इस्तीफा पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को भेज दिया है। मुख्यमंत्री ने छह जून को सिद्धू से स्थानीय
सरकार और पर्यटन एवं संस्कृति मामलों का विभाग ले लिया था और उन्हें बिजली तथा
नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा विभाग दे दिया था।
मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू का इस्तीफा शनिवार को
स्वीकार कर लिया है। एक अधिकारी ने यहां बताया कि सिद्धू का इस्तीफा पंजाब के
राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर को भेज दिया गया है। सिद्धू ने पंजाब मंत्रिमंडल से
इस्तीफा दे दिया था जिसके कुछ दिनों बाद उनका इस्तीफा स्वीकार किया गया। इस सप्ताह
दिल्ली आए सिंह ने मंगलवार को कहा कि वह चंडीगढ़ पहुंचकर पत्र के बिन्दुओं पर गौर
करने के बाद ही सिद्धू के इस्तीफे पर फैसला लेंगे।

