- Back to Home »
- International News »
- आतंकी हाफिज सईद की गिरफ्तारी पर अमेरिका को शक....
Posted by : achhiduniya
20 July 2019
अमेरिका ने साफ कहा है कि जिस तरह हाफिज सईद को गिरफ्तार किया गया है वैसा उसे पहले भी किया जा चुका है। ट्रंप प्रशासन ने पाकिस्तान की ओर से की गई इस कार्रवाई पर शक जताया गया है। हाफिज की गिरफ्तारी से उस पर और उसके संगठन लश्कर-ए-तैयबा पर किसी भी तरह का असर नहीं पड़ने वाला। ट्रंप प्रशासन से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि हमने पहले भी देखा है कि पाकिस्तान का रवैया छलावा देने वाला रहा है। अमेरिकी अधिकारी का ये बयान ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान रविवार को अमेरिका दौरे पर जा रहे हैं।
2009
में हुए टेरर फंडिंग के एक मामले में पंजाब पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी)
ने हाफिज सईद को लाहौर से गिरफ्तार किया था। हाफिज को फिलहाल न्यायिक हिरासत में
भेजा गया है। सीटीडी ने हाफिज़ सईद समेत
जमात-उद-दावा के 13 नेताओं के खिलाफ 23 मामले दर्ज किए थे। हाफिज को लाहौर से
गुजरांवाला जाते वक्त सीटीडी ने गिरफ्तार किया। उसने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ
कोर्ट जाने की बात कही है। आतंकी
हाफिज सईद को गिरफ्तार कर भले ही पाकिस्तान दुनिया के सामने अपनी छवि सुधारने की
कोशिश में लगा हो,लेकिन अमेरिका को खुद उस पर भरोसा नहीं है।

