- Back to Home »
- Tours / Travels »
- हेलमेट न पहनने वाले सिखों का कटेगा चालान....
Posted by : achhiduniya
08 July 2019
2013 में एक सिख के चालान से जुड़े मामले में उस समय
जर्मनी के दक्षिण में स्थित कोंस्टास शहर में एक पगड़ीधारी सिख का चालान काट दिया
गया था। उस शख्स ने इस चालान के खिलाफ
प्रशासनिक मामलों की सर्वोच्च अदालत में एक अपील दायर की थी। इसके साथ ही
याचिकाकर्ता ने कोर्ट से हेलमेट पहनने की छूट देने की गुहार लगाई थी। उसने तर्क
दिया था कि अगर वे हेलमेट पहनेगा तो उसकी धार्मिक स्वतंत्रता का हनन होगा। सिख
धर्म का होने के कारण पगड़ी पहनना उसका कर्तव्य है। सिख धर्म में पगड़ी, कड़ा, कृपाण, कंघा और केश धारण करना अनिवार्य है।
जर्मनी के
लाइपजिग शहर स्थित सर्वोच्च अदालत ने एक मामले की सुनवाई करते हुए दोपहिया वाहन
चलाने वाले सिखों को मिली हेलमेट पहनने की छूट खत्म कर दी है। इस कोर्ट ने चार
जुलाई को यह आदेश सुनाया है। वहां पर अब पगड़ी पहनने वाले सिखों को भी हेलमेट
लगाना पड़ेगा। मामले पर कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि हेलमेट सिर्फ चालक की
सुरक्षा से जुड़ा हुआ ही नहीं है बल्कि अन्य लोगों की सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ है।
इसलिए याचिकाकर्ता को धार्मिक स्वतंत्रता में कटौती करनी होगी। ऐसा नहीं करना दूसरों के अधिकारों का हनन है।
अगर
हेलमेट न पहनने पर किसी दुर्घटना में चालक की मौत हो जाती है या वे गंभीर रूप से
घायल हो जाता है तो उसे देखकर अन्य लोग भी सदमे में चले जाते हैं। साथ ही हेलमेट
दूसरों की सुरक्षा को भी सुनिश्चित होती है। वैसे तो भारत समेत कई देशों में पगड़ी
पहनने वाले सिखों को हेलमेट लगाने पर छूट दी गई है,लेकिन जर्मनी में इस छूट को खत्म कर दी गई है।


