- Back to Home »
- State News »
- धोखेबाज लोग मौसम के हिसाब से रंग बदल लेते हैं अरविंद केजरीवाल भी उन्हीं लोगों में शामिल हैं...मनोज तिवारी
धोखेबाज लोग मौसम के हिसाब से रंग बदल लेते हैं अरविंद केजरीवाल भी उन्हीं लोगों में शामिल हैं...मनोज तिवारी
Posted by : achhiduniya
08 July 2019
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष और सांसद मनोज
तिवारी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते
हुए कहा है कि केजरीवाल के कई भ्रष्टाचारों का खुलासा हो चुका है और अब सख्त
कार्रवाई के डर से नरमी दिखा रहे हैं। जो लोग धोखेबाज होते हैं वह मौसम के हिसाब
से रंग बदल लेते हैं अरविंद केजरीवाल भी उन्हीं लोगों में शामिल हैं। बात-बात
पर अधिकारियों और उपराज्यपाल से तकरार करने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद
केजरीवाल इन दिनों बेहद नरम रुख अपनाए हुए हैं। यही नहीं, वह केंद्र के अधिकारियों के साथ सहयोग की बात भी
कर रहे हैं और यह बात किसी को हजम नहीं हो रही है। मनोज तिवारी ने आगे कहा है कि
अरविंद केजरीवाल इन दिनों भ्रष्टाचार का राग अलाप रहे हैं।
इस फेहरिस्त में पहले
वह दूसरों पर आरोप लगाएंगे, क्योंकि वह समझ चुके हैं कि उनका बचना
मुश्किल है। मनोज तिवारी ने कहा है कि रंग बदलने में अरविंद केजरीवाल माहिर हैं, क्योंकि अब चुनाव आने वाले हैं इसीलिए उनके नए
रंग नजर आ रहे हैं। साढ़े चार साल बाद समझ में आया है कि केंद्र के साथ मिलकर काम
करना चाहिए और वह दिल्ली की जनता को एक बार फिर बहकाने के लिए भ्रष्टाचार का राग
अलाप रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी कुछ दिन पहले
मुलाकात की थी और कहा था कि वह केंद्र के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं। इसके साथ
ही उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल से भी भ्रष्ट अधिकारियों की सूची के मसले पर
मुलाकात की है और कहा है कि मिलकर काम करना होगा।

