- Back to Home »
- State News »
- सीएम केजरीवाल सबसे बड़ा लुटेरा... मनजिंदर सिंह सिरसा
Posted by : achhiduniya
04 July 2019
बीजेपी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर बड़ा आरोप लगाया था। मनोज तिवारी ने एक आरटीआई का हवाला देते हुए केजरीवाल सरकार पर शिक्षा के नाम पर 2,000 करोड़ रुपये का घोटाला करने का आरोप लगाया था। उन्होंने इस मामले में केजरीवाल और सिसोदिया से इस्तीफे की मांग की थी। इस बीच, बीजेपी के सहयोगी दल शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप वाले पोस्टर दिल्ली के कई इलाकों में लगवाए हैं।
सिरसा ने
बीजेपी ऑफिस और उसके आसपास के इलाकों में केजरीवाल के खिलाफ आरोप वाले पोस्टर
लगवाए हैं। पोस्टर में लिखा है कि खुद को सबसे बड़ा ईमानदार बताने वाला सबसे बड़ा
लुटेरा। पोस्टर में केजरीवाल के कैरीकेचर के साथ लिखा गया है कि स्कूलों में जो
कमरा 5 लाख रुपये में बनता है वो 25 लाख रुपये में बनाया गया है।

