- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- महेंद्र सिंह धोनी जल्दी ही टीम मोदी का हिस्सा बनने जा रहे हैं...बीजेपी नेता संजय पासवान
Posted by : achhiduniya
11 July 2019
बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय
पासवान ने दावा किया कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम
गंभीर के भारतीय जनता पार्टी (BJP) जॉइन करने
के बाद अब कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी जल्दी ही टीम मोदी का हिस्सा बनने जा रहे
हैं। पासवान के मुताबिक ये बातचीत काफी
पहले से चल रही थी और अगर उनकी कोशिशें रंग लायीं तो धोनी जल्द संन्यास लेकर
बीजेपी से जुड़ सकते हैं। संजय पासवान ने निजी समाचार चैनल आज तक से बातचीत में
दावा किया है कि उन्होंने बीजेपी में शामिल होने के संबंध में कई बार धोनी से
मुलाक़ात की है। धोनी जल्द ही क्रिकेट से
संन्यास लेकर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। पासवान ने कहा कि क्रिकेट के जरिए धोनी ने देश
काफी सेवा कर ली है अब वो समाज और देश की सेवा के लिए राजनीति में आने जा रहे हैं।
हालांकि पासवान ने ये स्पष्ट किया है कि धोनी ने इस बारे में अभी कोई अंतिम फैसला
नहीं लिया है। गौरतलब है कि बीजेपी ने लोकसभा चुनावों से पहले संपर्क फॉर समर्थन नाम
का एक अभियान शुरू किया। जिसके तहत बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी
धोनी से मुलाक़ात की थी। हालांकि शाह ने इसे औपचारिक मुलाक़ात ही बताया था। संजय
पासवान के मुताबिक धोनी के साथ-साथ उनकी नजर कई अन्य सेलिब्रिटी पर भी हैं जो अन्य
क्षेत्रों में देश का नाम रोशन कर रहे हैं। भारत में ऐसे खिलाड़ियों की लिस्ट काफी
लंबी है। हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी की 2011 का वर्ल्ड कप विनर टीम के साथी रहे
गौतम गंभीर ने क्रिकेट के बाद पॉलिटिक्स में हाथ आजमाया था और वे सफल भी रहे,लेकिन इन खिलाड़ियो में सबसे वरिष्ठ हैं मंसूर अली खान पटौदी।
इंडिया के
लिए 46 टेस्ट खेलने वाले पटौदी ने 41 मैचों में कप्तानी की थी,लेकिन क्रिकेट छोड़ने के बाद वो पहले विशाल हरियाणा पार्टी से 1971 में और
फिर 1991 में कांग्रेस की टिकट पर भोपाल से चुनाव लड़े और हारे। अगर धोनी
पॉलिटिक्स ज्वाइन करते हैं तो वे उन भारतीय क्रिकेटर्स के क्लब में शामिल हो
जाएंगे, जिन्होंने पहले क्रिकेट में करिश्मा दिखाया और बाद
में पॉलिटिक्स में भी किस्मत आजमाई।


