Posted by : achhiduniya 12 July 2019


मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने कावड़ियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रशासन को निर्देश जारी किए हैं। जिसमें यात्रा के दौरान शहर में भारी वाहनों की एंट्री और अन्य सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम की बात कही है। कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ का कहना है कि प्रदेश सरकार कांवड़ियों को पूरी सुरक्षा मुहैया कराएगी। इस संबंध में उन्होंने सभी को निर्देश जारी कर दिए हैं और प्रदेश के सभी इलाकों में सुरक्षा के इंतजाम किए जाने को लेकर प्रशासन को अलर्ट कर दिया है। 17 जुलाई से सावन का महीना शुरू होने जा रहा है, ऐसे में सावन के साथ ही कांवड़ यात्रा भी शुरू होने जा रही है।
भोलेनाथ को जल अर्पित करने के लिए भोलेनाथ के भक्त अपने कांधों पर जल लेकर निकलेंगे।  देश भर के पवित्र नदियों से जल एकत्रित करके कांवड़िये यह जल भगवान शिव के ज्योतिर्लिंगों पर चढ़ाएंगे। कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़िए नाचते-गाते हुए पैदल यात्रा निकालते हैं। इस दौरान पूरा माहौल शिवमय हो जाता है। कांवड़िए मध्य प्रदेश में क्षिप्रा और नर्मदा का जल लेकर यात्रा पर निकलते हैं। ऐसे में कई बार कांवड़ियों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिसके चलते मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश में कांवड़ यात्रा के दौरान विशेष इंतजाम के निर्देश दिए हैं.ऐसे में यात्रा के दौरान कावड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। 
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्विटर के जरिए इसकी सूचना देते हुए कहा कि सावन माह में हमारी धार्मिक कावड यात्रा प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में धूमधाम से निकलती है। इसको लेकर पूरे प्रदेश में प्रशासन को निर्देश कि कावड यात्रियों की सुरक्षा के संपूर्ण इंतज़ाम करने से लेकर, यात्रा मार्ग पर दिन के समय भारवाहक वाहनो के प्रवेश प्रतिबंधित व अन्य सारे आवश्यक इंतज़ाम किये जाये, जिससे यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत परेशानी ना हो।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ हावड़ा में RPF की बड़ी कार्रवाई, रुपया-डॉलर समेत 72 लाख की करेंसी, यूपी के दो संदिग्ध भी गिरफ्तार।@ मिडिल ईस्ट संकट की मार-भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों में 20% की गिरावट, एविएशन सेक्टर को 18,000 करोड़ का नुकसान।@ मतदान से दो दिन पहले भी नाम जुड़ा तो मिलेगा वोटिंग का अधिकार', बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश।@ बीजेपी ने किया था महिला आरक्षण का विरोध', संसद में प्रियंका गांधी ने की आरोपों की बौछार।@ दिल्ली-NCR में ग्रैप-1 फिर से लागू, कई इलाकों में AQI खतरनाक स्तर पर।@ दिल्ली एयरपोर्ट पर अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमान के विंग्स आपस में टकराए।@ पाक से ऑपरेट दो X हैंडल भड़का रहे थे नोएडा में हिंसा, नोएडा पुलिस का खुलासा।@ हरियाणा राज्यसभा चुनाव में की थी क्रॉस वोटिंग, कांग्रेस ने 5 विधायकों को किया निलंबित।@ बंगाल में अफसरों के तबादलों पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका, CJI बोले- इसमें कुछ गलत नहीं।@ अशोक खरात के बाद ‘मॉन्टी बाबा’ गिरफ्तार-महिलाओं पर करता काला जादू, मांगता मुर्गा-बकरे का कलेजा।@ कटिहार में बाइक से छू गई थी साइकिल, मामूली कहासुनी के बाद दादी और पोती को सरेआम मार दी गोली।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -