- Back to Home »
- Discussion »
- बेडरूम में दंपत्ति के अंतरंग संबंधों पर राज्यसभा के सभापति एम.वेंकैया नायडू ने सरकार को चेताया....
Posted by : achhiduniya
17 July 2019
सदन में शून्यकाल के दौरान भारतीय जनता पार्टी
(भाजपा) के अमर शंकर सांबले ने यह मामला उठाते हुए कहा कि बेडरूम में लगा स्मार्ट
टेलीविजन पति-पत्नी के अंतरंग संबंधों की रिकार्डिंग कर रहा है। उन्होंने कहा कि
कई ऐसे उपकरण हैं जिन्हें दैनिक जीवन में सहज रूप से इस्तेमाल किया जा रहा है और
ये जासूसी कर रहे हैं। न्यूज एजेंसी वार्ता के अनुसार, उन्होंने कहा कि सूरत के एक दंपत्ति के अंतरंग संबंधों का
वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया गया। इसकी जांच से पता चला कि उनके बेडरूम में लगे
स्मार्ट टेलीविजन को हैक कर लिया गया था और बेडरूम की गतिविधियों का वीडियो बना
लिया गया।
उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रोनिक्स उपकरण खतरनाक स्तर पर निजता का हनन कर
रहे हैं। सरकार को इस दिशा में सख्त कदम उठाते हुए कार्रवाई करनी चाहिए। राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने बेडरूम में पति-पत्नी
के अंतरंग संबंधों के सार्वजनिक होने की घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा
कि सरकार को ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। इस पर वेंकैया नायडू ने कहा
कि देखने में यह विषय हल्का लग सकता है,लेकिन
यह गंभीर है। सरकार और सदन को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

