- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की वकालत मे जुटे कांग्रेसी...
Posted by : achhiduniya
29 July 2019
लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद राहुल गांधी ने
अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। पार्टी अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है और
नए नेतृत्व की तलाश में जुटी है। प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर शशि थरूर की वकालत का
पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी समर्थन किया है। वेणुगोपाल ने कहा कि थरूर ने
आम कांग्रेसी की भावनाओं को जाहिर किया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी अनाथ जैसी स्थिति में नहीं है। वेणुगोपाल ने कहा कि
राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है, लेकिन उन्होंने ऐसा करते हुए नए अध्यक्ष के चुनाव
तक जिम्मेदारी निभाने की पेशकश की।
वह पार्टी की रोजमर्रा के कामकाज में जुटे हुए
हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने
कहा है कि प्रियंका गांधी में नैसर्गिक करिश्मा है और वह पार्टी के नए अध्यक्ष पद के लिए सबसे
मुफीद उम्मीदवार हैं। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के विचार का
समर्थन करते हुए कहा कि कांग्रेस जिस मोड़ पर खड़ी है, वहां पार्टी के अध्यक्ष पद पर कोई युवा चेहरा ही
सबसे उपयुक्त होगा। शशि थरूर ने
माना कि राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद से नेतृत्व को लेकर स्पष्टता
के अभाव का कांग्रेस पर घातक प्रभाव
पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की सदस्यता समेत सभी
प्रमुख पदों पर आवेदन मंगवाकर और नए सिरे से चुनाव करवाकर ही नए नेतृत्व को वैधता
प्रदान की जा सकती है। केरल के तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर ने उम्मीद जताई कि जब
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव का ऐलान होगा तब कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी
वाड्रा अपना नाम आगे बढ़ाएंगी। हालांकि, उन्होंने कहा
कि यह फैसला गांधी परिवार को लेना है कि वह (प्रियंका) अध्यक्ष पद का चुनाव
लड़ेंगी या नहीं।