- Back to Home »
- Crime / Sex »
- बलात्कार का आरोपी भाजपा का विधायक हो तो सवाल पूछना मना है..कांग्रेस नेता राहुल गांधी
Posted by : achhiduniya
29 July 2019
बीते रविवार को हुए सड़क हादसे में उन्नाव बलात्कार मामले की पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में पीड़िता की मौसी, चाची और ड्राइवर की मौत हो गई। पीड़ित महिला और उसके वकील को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर मामले के मुख्य आरोपी हैं।
![]() |
[भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ] |
उन्होंने
ट्वीट कर कहा,उन्नाव बलात्कार पीड़िता के साथ सड़क दुर्घटना
का हादसा चौंकाने वाला है। प्रियंका ने सवाल किया,इस केस में चल
रही सीबीआई जांच कहां तक पहुंची? आरोपी विधायक
अभी तक भाजपा में क्यों हैं? पीड़िता और
गवाहों की सुरक्षा में ढिलाई क्यों? उन्होंने यह
भी पूछा, इन सवालों के जवाब बिना, क्या भाजपा सरकार से न्याय की कोई उम्मीद की जा
सकती है?
वही कांग्रेस नेता
राहुल गांधी ने उन्नाव बलात्कार मामले की पीड़िता के सड़क हादसे में गंभीर रूप से
घायल होने की घटना को लेकर सोमवार को भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मौजूदा समय
में अगर बलात्कार का आरोपी भाजपा का विधायक हो तो सवाल पूछना मना है। उन्होंने
ट्वीट कर कहा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ। भारतीय महिलाओं के
लिए एक नया विशेष शिक्षा बुलेटिन है। अगर भाजपा विधायक बलात्कार का आरोपी हो तो
सवाल मत पूछिए।