- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- ऋषिकेश के ऐतिहासिक लक्ष्मण झूले को सुरक्षा के लिहाज से किया बंद...
Posted by : achhiduniya
12 July 2019
महाकाव्य रामायण के एक महत्वपूर्ण पात्र लक्ष्मण ने ऋषिकेश में गंगा नदी पर इसी स्थान पर जूट की रस्सियों के सहारे नदी को पार किया था। ऋषिकेश में गंगा नदी पर 1923 में बना लक्ष्मण झूला ऋषिकेश आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का एक मुख्य केंद्र रहा है। ऋषिकेश में गंगा नदी पर स्थित ऐतिहासिक ‘लक्ष्मण झूला' को शुक्रवार (12 जुलाई) को बंद कर दिया गया। विशेषज्ञों का मानना है कि यह पुल और अधिक भार सहन नहीं कर सकता। अतिरिक्त मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने बताया कि यह पुल विशेषज्ञों की एक टीम के सुझाव के बाद बंद कर दिया गया है। उन्होंने (विशेषज्ञों ने) पाया कि पुल के ज्यादातार हिस्से बहुत कमजोर हो गए हैं, या गिरने की स्थिति में हैं।
प्रकाश ने बताया कि विशेषज्ञों ने
इस पुल को लोगों की आवाजाही सहित सभी तरह के यातायात के लिए फौरन बंद करने का
सुझाव दिया था क्योंकि और अधिक भार सहन करने की हालत में नहीं है। उन्होंने बताया
कि इस पुल पर हाल के समय में अप्रत्याशित तरीके से लोगों की आवाजाही बढ़ गई और यह
अब एक तरफ झुका हुआ प्रतीत हो रहा है। इस पुल का इस्तेमाल किया जाना जोखिम भरा हो
सकता है। इसे ध्यान में रख कर यह फैसला किया गया। यह पुल टिहरी जिले में तपोवन गांव को नदी के
पश्चिमी तट पर स्थित पौड़ी जिले के जोंक से जोड़ता है।

