- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- हम मध्य प्रदेश की जनता के वफादार कुत्ते हैं ऐसा क्यू कहा बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने...
Posted by : achhiduniya
15 July 2019
लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने एक आपत्तिजनक बयान दिया था। उन्होंने कहा था, बीजेपी का दुर्भाग्य है कि उनकी पार्टी में खुरदुरे चेहरे हैं, ऐसे चेहरे जिनको लोग नापसंद करते हैं। एक हेमा मालिनी है, उसके जगह-जगह शास्त्रीय नृत्य कराते रहते हैं, वोट कमाने की कोशिश करते हैं। चिकने चेहरे उनके पास नहीं हैं। मध्य प्रदेश में गृह विभाग में तैनात खोजी कुत्तों का तबादला किया गया था, जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेताओं ने कांग्रेस सरकार पर तंज कसा था। इसके बाद कांग्रेस सरकार में सज्जन सिंह वर्मा ने बीजेपी की मानसकिता की तुलना कुत्तों से की थी।
अब इसी का जवाब देते हुए बीजेपी नेता ने कहा
है कि हां हम कुत्ते हैं। सज्जन सिंह वर्मा के बयान का जवाब देते हुए बीजेपी
विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा है, अगर सज्जन सिंह वर्मा हमें
कुत्ता कह रहे हैं तो हम उन्हें कहना चाहते हैं कि हां हम कुत्ते हैं। हम मध्य
प्रदेश की जनता के वफादार कुत्ते हैं। हम अपने लोगों और सुरक्षा बलों के लिए आवाज
उठाते रहेंगे। मध्य प्रदेश में लगातार हो रहे तबादलों के बीच गृह विभाग में तैना
कुत्तों का तबादला भी किया गया था। इस पर रामेश्वर वर्मा ने ट्वीट किया था, हाय रे बेदर्दी कांग्रेस सरकार, कुत्तों
को तो छोड़ देते।

