- Back to Home »
- Discussion »
- संसद ने भिड़े सासंद असदुद्दीन ओवैसी और ग्रह मंत्री अमित शाह....
Posted by : achhiduniya
15 July 2019
लोकसभा में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (संशोधन)
विधेयक 2019' पर चर्चा में भाग लेते हुए बीजेपी के सत्यपाल सिंह राष्ट्रीय
जांच एजेंसी (NIA) बिल को लेकर इस विषय पर बीजेपी सांसद और मुंबई के
पूर्व पुलिस कमिश्नर सत्यपाल सिंह बोल रहे थे। इस दौरान एआईएमआईएम के नेता और
सासंद असदुद्दीन ओवैसी बार-बार बीच में बोलने लगे। सत्यपाल सिंह और लोकसभा स्पीकर
की कुर्सी से उन्हें कई बार टोका भी गया,लेकिन
ओवैसी लगातार सत्यपाल सिंह की बात पर टिका-टिप्पणी करते रहे। इस सबके बीच केंद्रीय
गृह मंत्री अमित शाह अचानक उठे और उन्होंने ओवैसी को सत्यपाल सिंह का भाषण ध्यान
से सुनने के लिए कहा। इसी दौरान ओवैसी बीच में अमित शाह को भी टोकने लगे। अमित शाह
ने इसके तुंरत बाद कहा, आपको सुनने की आदत डालनी होगी। गृह
मंत्री ने कहा जब कोई और बोलता है तो आप चुप रहकर सुनते हैं,लेकिन जब सत्यपाल सिंह जी बोल रहे हैं तो आप लगातार बीच में बोल
रहे हैं। आपको सुनने की आदत डालनी होगी। इसके बाद ओवैसी ने तंज कसते हुए कहा कि मुझे
डर लगता है।
इसका जवाब देते हुए अमित शाह ने कहा, अगर
आपके अंदर डर बैठा है तो हम क्या कर सकते है। अमित शाह ने सभी विपक्षी के नेताओं को कहा कि जब आपका
मौका आए तब बोलिए, किसी को डिस्टर्ब मत करिए। सदन में
मौजूद गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कहा कि जब द्रमुक सदस्य ए राजा बोल रहे थे तो
ओवैसी ने क्यों नहीं टोका? वह बीजेपी के सदस्य को क्यों
टोक रहे हैं?
अलग अलग मापदंड नहीं होना चाहिए। इस पर ओवैसी ने
कहा कि आप गृह मंत्री हैं तो मुझे डराइए मत, मैं
डरने वाला नहीं हूं। शाह ने ओवैसी को जवाब देते हुए कहा कि किसी डराया नहीं जा रहा
है,लेकिन अगर डर जेहन में है तो क्या किया जा सकता है। अमित शाह ने
कहा, सुनने की आदत डालिए ओवैसी साहब, इस तरह
नहीं चलेगा।

