- Back to Home »
- National News »
- जम्मू-कश्मीर समस्याएं हल होंगी और विश्व की कोई भी ताकत इसे रोक नहीं सकती...रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
Posted by : achhiduniya
20 July 2019
कश्मीर में आतंकवाद के मसले पर मीडिया के सवाल पर डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह ने कहा कि जिस तरह से पूरी इंटरनैशनल कम्युनिटी एक साथ आ रही है, उससे कश्मीर समेत पूरी दुनिया को ही आतंकवाद से निजात मिल सकेगी। सूबे में अलगाववादियों से बातचीत के सरकार के प्रयासों को लेकर राजनाथ सिंह ने कहा कि हमें जितना प्रयास करना था कर लिया। अब उनके हाथ में है। उन्होंने कहा, कश्मीर में जो लोग आंदोलन चला रहे हैं, यदि वे इसके जरिए समाधान चाहते हैं तो मैं उनसे अपील करता हूं कि कम से कम वे बैठें और बात करें। यह समझा जाए कि आखिर समस्या क्या है और उसके बाद हल के लिए प्रयास किए जाएं।
सिंह ने कहा कि सूबे की सभी समस्याएं हल होंगी और
विश्व की कोई भी ताकत इसे रोक नहीं सकती। यही नहीं केंद्र सरकार के कड़े तेवरों को
स्पष्ट करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि यदि कोई बातचीत से हल नहीं चाहता है तो
फिर हमें पता है कि हालात को किस तरह से संभालना है। पाकिस्तान के आज के दौर में
करगिल की हिमाकत के सवाल पर उन्होंने कहा कि देशवासियों को पीएम नरेंद्र मोदी के
नेतृत्व और जवानों के शौर्य पर भरोसा करना चाहिए। राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं अभी
उन चोटियों से होकर आ रहा हूं, जहां सेना ने अपने पराक्रम को
दिखाते हुए पाकिस्तानियों को पीछे धकेला था।

