- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- अब आदित्य ठाकरे को महाराष्ट्र की कमान संभालनी चाहिए किस तरफ इशारा किया शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने...
अब आदित्य ठाकरे को महाराष्ट्र की कमान संभालनी चाहिए किस तरफ इशारा किया शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने...
Posted by : achhiduniya
19 July 2019
शिव सेना ने आदित्य ठाकरे की रैली की शुरुआत के लिए महाराष्ट्र के उत्तरी हिस्से को चुना है।
इसका कारण पिछले कुछ समय में पार्टी का इस इलाके में कमजोर होना भी है। यात्रा के
पहले चरण में पांच जिलों में आदित्य की रैलियां होंगी। इनमें जलगांव, धुले, नाशिक हैं। यात्रा
का पहला चरण 22 जुलाई को समाप्त हो रहा है। अपने भाषण के दौरान आदित्य ठाकरे ने
वहां मौजूद लोगों को अपने भाषण से लुभाने की पूरी कोशिश की। उन्होंने कहा, मैं यहां कुछ भी हासिल करने नहीं आया हूं। मैं
यहां आप लोगों के आशीर्वाद के लिए आया हूं। मेरे दादा और पिता ने मुझे सिखाया है कि मुझे
आपका प्यार और दुआएं हासिल करनी चाहिए। चुनाव जीतने के बाद कोई भी आशीर्वाद लेने
वापस नहीं आता,लेकिन मैं उन लोगों को धन्यवाद देने आया
हूं जिन्होंने हमें वोट दिया और उन्हें मनाने भी जिन्होंने हमें वोट नहीं दिया।
उन्होंने
कहा कि लोग चार धाम यात्रा पर जाते हैं, मेरे लिए यह
तीर्थ यात्रा है। ठाकरे ने संभावना जाहिर की कि आने वाले चुनावों में सिर्फ भगवा
लहराएगा। उन्होंने रैली में मौजूद लोगों को आश्वासन दिया कि अगर कोई भी जरूरत हो
तो शिव सैनिक को फोन लगाइए। आदित्य ठाकरे
यह भी कहा कि अपनी यात्रा के दौरान वो जिन मुद्दों से रूबरू होंगे उनसे सीएम
देवेंद्र फडणवीस को रूबरू कराया जाएगा। शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने कहा है
कि अब आदित्य ठाकरे को महाराष्ट्र की कमान संभालनी चाहिए। राउत के मुताबिक यह
शिवसेना की मुख्यमंत्री पद पर यात्रा की शुरुआत होगी। संजय राउत ने महाराष्ट्र में
एक रैली के दौरान यह बात कही है। बाला साहेब ठाकरे और न ही उद्धव ठाकरे ने कोई राजनीतिक पद संभाला। यहां तक कि
बाला साहेब के भतीजे राज ठाकरे ने भी न कभी चुनाव लड़ा और न राजनीतिक पद पर आसीन
हुए,लेकिन लगता है अब यह परंपरा टूटने वाली है।

