- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- महज दो घंटों के अंदर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले 850 सुझाव....
Posted by : achhiduniya
19 July 2019
देश वासियो से स्वतंत्रता दिवस पर अपने भाषण के
लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट द्वारा कहा मुझे आपको मेरे 15 अगस्त के
भाषण के लिए सुझाव साझा करने के लिए आमंत्रित करते हुए खुशी हो रही है। अपने
विचारों को लालकिले की प्राचीर से 130 करोड़
भारतीयों को सुनने दें। इस बीच सुबह 11.15 बजे से दोपहर
2.15 बजे तक मोदी को 850 सुझाव मिले। इनमें सर्व शिक्षा से लेकर सभी
नागरिकों को स्वच्छ और पीने योग्य पेयजल उपलब्ध कराने तक के सुझाव आए। एक सुझाव के
तहत स्वच्छ भारत अभियान की तरह लोगों को अक्षय ऊर्जा स्रोतों को अपनाने की पहल
करने की बात की गई थी। एक अन्य सुझाव में तीव्र आर्थिक प्रगति सुनिश्चित करने के
लिए बढ़ती आबादी पर रोक लगाने का आवाह्न किया गया है। प्रधानमंत्री ने अपने
आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए नमो एप पर विशेष रूप से बनाए गए मंच पर सुझाव मांगे
थे।
