- Back to Home »
- Sports »
- आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के परिमाण घोषण को बिग बी यानी अमिताभ बच्चन ने किया इस अंदाज में प्रणाम...
Posted by : achhiduniya
16 July 2019
न्यूजीलैंड और इंग्लैंड का मैच टाई हो गया था। इसके बाद दोनों टीमों के बीच सुपरओवर कराया गया। रोमांच की हदें पार करता हुए सुपरओवर भी टाई हो गया। इसके बाद ICC ने मैच में ज्यादा बाउंड्री मारने वाली टीम को विजेता घोषित कर दिया। तमाम लोगों की तरह यह बात अमिताभ बच्चन को भी रास नहीं आई। अब इंग्लैंड वर्ल्ड चैंपियन है और न्यूजीलैंड उपविजेता,लेकिन फाइनल मैच का नतीजा जिस आधार पर लिया गया उस पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। सवाल उठाने वालों में पूर्व क्रिकेटर, मौजूदा क्रिकेटर, सेलिब्रिटीज से लेकर आम प्रशंसक तक शामिल हैं।
अमिताभ बच्चन उन
सेलिब्रिटीज में से हैं, जो क्रिकेट समेत कई खेलों के
जबरदस्त फैन हैं। साल 2011 में जब इंडिया वर्ल्ड कप जीती थी तब अमिताभ बच्चन बेटे
अभिषेक के साथ रात में ही कार पर जश्न मनाने निकल गए थे। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया
पर अक्सर मैचों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हैं। अमिताभ बच्चन भी आईसीसी के इस नियम से खफा दिखे। उन्होंने ICC के इस नियम को अजीब बताते हुए इसका मजाक उड़ाया है।
अमिताभ
बच्चन ने ट्वीट करते हुए लिखा, आपके पास 2000 रुपए, मेरे पास भी 2000 रुपए, आपके पास 2000 का एक नोट, मेरे पास 500 के 4 ...कौन ज्यादा अमीर??? ICC - जिसके पास 500 के 4 नोट वो ज्यादा रईस। प्रणाम गुरुदेव....Amitabh Bachchan ✔@SrBachchan - आपके पास 2000 रूपये, मेरे
पास भी 2000 रुपये,आपके पास 2000 का एक नोट, मेरे पास 500 के 4 ...कौन ज्यादा अमीर??? ICC - जिसके पास 500 के 4 नोट वो ज्यादा रईस.. #Iccrules प्रणाम
गुरुदेव


