- Back to Home »
- Job / Education »
- स्कूली बच्चों से फीस के पैसों की बजाय कचरा मंगाता है यह स्कूल...
Posted by : achhiduniya
16 July 2019
बिहार के गया जिले के सेवाबिगहा गांव के पदमपानी स्कूल अपनी अनोखी मुहिम के चलते सुर्खियों में बना हुआ है। स्कूल, बच्चों से फीस के पैसों की बजाय कचरा मंगाता है। बिहार के गया जिले के पदमपानी स्कूल ने ये मुहिम पर्यावरण बचाने के लिए चलाई है। इसी मुहिम के तहत बच्चे स्कूल में फीस के बदले कचरा जमा करते हैं। मुहिम पर्यावरण के प्रति जागरुकता लाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। स्कूल की इस मुहिम की जानकारी एक न्यूज एजेंसी ने ट्विटर के जरिए दी। पदमपानी स्कूल के स्कूल के वाइस प्रिंसिपल दीपक कुमार ने बातचीत में कहा कि स्कूल ने इसकी शुरुआत 2014 में की थी,
तब स्कूल में करीब 250 बच्चे थे। स्कूल की ओर से बच्चों से कहा गया था कि फीस के बदले, जब वे स्कूल आते हैं तो अपने साथ कचरा लेते आएं। कचरे को स्कूल के बाहर रखे डस्टबिन में डालें। स्कूल
से सारा कचरा रिसाइकलिंग के लिए भेजा जाता है। बच्चों की मदद से विद्यालय परिसर
में 200 पेड़ों की देखभाल भी की जाती है। पदमपानी स्कूल के फाउंडर मनोज
समदर्शी ने एएनआई से बातचीत में कहा ये विद्यालय डोनेशन पर चलता है। स्कूल में ज्यादातर बच्चे गरीब परिवार से आते
हैं।
बच्चों को सामाजिक और सांस्कृतिक शिक्षा भी दी जाती है। उनका लक्ष्य है
वैश्विक धरोहर महाबोधि मंदिर के आसपास की सभी जगह साफ-सुथरी रहें। विद्यालय के
छात्र प्रकृति को बचाने के लिए इस खास सफाई अभियान में जुटे हैं। स्कूल में फीस की
जगह कचरा जमा करते हैं। शिक्षा के साथ प्रकृति का महत्व समझ अपने क्षेत्र को साफ
रखने में मदद करते हैं।


