- Back to Home »
- Discussion »
- नवजोत सिंह सिद्धू बिना काम किए मंत्री के रूप में मिलने वाली सैलरी और भत्तों का पूरा मजा ले रहे है...बीजेपी नेता तरूण चुग
नवजोत सिंह सिद्धू बिना काम किए मंत्री के रूप में मिलने वाली सैलरी और भत्तों का पूरा मजा ले रहे है...बीजेपी नेता तरूण चुग
Posted by : achhiduniya
09 July 2019
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह
सिद्धू इस समय मंत्रालय बदले जाने से काफी नाराज हैं। बीते छह जून को मुख्यमंत्री
अमरिंदर सिंह ने सिद्धू से शहरी निकाय के साथ पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग
वापस ले लिए थे और उन्हें ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग का प्रभार सौंपा था। अमरिंदर
ने सिद्धू से विभाग वापस लेते हुए इसके लिए उनके खराब प्रदर्शन को जिम्मेदार
ठहराया था और इसके बाद से दोनों के बीच तनाव सार्वजनिक हो गया था।
कैबिनेट फेरबदल
के एक महीने बाद भी सिद्धू ने अपना नया
प्रभार नही संभाला है। उनके खिलाफ बीजेपी नेता तरूण चुग ने राज्यपाल को चिट्ठी
लिखकर शिकायक की है उन्होंने मंत्री पद की शपथ तो ले ली है,लेकिन उन्होंने अभी तक कार्यभार नहीं संभाला है
फिर भी वह मंत्री के रूप में मिलने वाली सैलरी और भत्तों का पूरा मजा ले रहे हैं।
चिट्ठी में लिखा गया है कि सिद्धू और सीएम के बीच विवाद ने संवैधानिक संकट पैदा कर
दिया है।
तरुण चुग ने आगे कहा कि उन्होंने राज्यपाल से अपील की है कि पंजाब के हित
में कोई फैसला करें, अगर मंत्री काम नहीं करना चाहते हैं तो कोई
और उनकी जगह पर विभाग देखे। इसके साथ ही अगर वह बिना काम के सैलरी उठा रहे हैं तो
उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।


