Posted by : achhiduniya 06 July 2019


प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सभा को संबोधित करते हुए बजट की बारीकियों को समझाया। उन्होंने बताया कि साल 2022 तक हर गरीब बेघर के सिर पर पक्की छत हो इसके लिए सिर्फ गांव में ही लगभग दो करोड़ घरों का निर्माण किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह बजट आम लोगों से जुड़ा हुआ है। हमारी सरकार ने भारतीय अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने पर जोर दिया है। पीएम ने बताया कि सस्ते घरों के लिए मिडिल क्लास को जो होम लोन मिलता है, उसके ब्याज पर इनकम टैक्स की छूट में 1.5 रुपये की वृद्धि की गई है यानी अब होम लोन के ब्याज पर साढ़े 3 लाख रुपये तक की छूट मिल पाएगी। इससे एक मिडिल क्लॉस फैमिली 15 साल तक के लोन पर 7 लाख रुपये तक का फायदा उठा सकती है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने बजट पेश करते हुए सबके लिए आवास और सस्‍ते आवास के लक्ष्‍य के तहत 45 लाख तक की कीमत का घर खरीदने वालों को डेढ़ लाख तक की अतिरिक्‍त छूट देने का ऐलान किया था। प्रधानमंत्री ने बताया इतना ही नहीं किराये पर घर खोजने में जो असुविधा होती है, उसके समाधान के लिए भी कदम उठाए गए हैं। रेंटल हाउसिंग को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार एक कानून राज्य सरकारों को बनाकर भेजने वाली है। इससे लोगों की असुविधा में कमी आएगी। पीएम ने कहा कि बजट में स्टार्ट अप इकोसिस्टम को बहुत बल दिया गया है। चाहे टैक्स में छूट हो या फिर फंडिंग से जुड़े मुद्दे, हर पहलु के समाधान का प्रयास किया गया है। बिजली से चलने वाली गाड़ियां बनाने, खरीदने और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए भी प्रोत्साहन दिया जा रहा है। 
इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वालों को टैक्स में छूट दी गई है। हमारे पास कोयला भी है, सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा मौजूद है। इनसे बिजली उत्पादन की क्षमता को आधुनिक तकनीक के उपयोग से हम बढ़ा सकते हैं। ऐसे ही कचरे से ऊर्जा पैदा करने के अभियान को मजबूती देने के लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है। खेती से निकले अवशेषों को बायोफ्यूल में बदलने के लिए व्यापक प्रयास हो रहे हैं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, IMD की चेतावनी, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम। @ असम में औसत से 29% कम हुई है बारिश, फिर भी बाढ़ के भयंकर संकट से कैसे जूझ रहा है प्रदेश।@ मॉनसून सत्र के पहले सप्ताह में राज्य सभा में 6 प्रतिशत तो लोक सभा में सिर्फ 5 फीसदी हुआ कामकाज।@ असम के कछार में फैक्टरी में सिलेंडर विस्फोट,चार श्रमिकों की मौत।@ आदर्श स्थिति न हो तो युवा विरोध करते हैं और उन्हें ये करना चाहिए, सरकार ने भी उन्हें नहीं रोका-निर्मला सीतारमण।@ तेज प्रताप जेल में, कई छात्रों पर केस, तेजस्वी बोले- प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR नहीं हटे तो करेंगे बड़ा प्रदर्शन।@ जंतर मंतर के विरोध प्रदर्शन पर बोले उद्धव ठाकरे- लोकतंत्र को मिली ऑक्सीजन।@ कर्नाटक के पूर्व CM सिद्धारमैया का चुनावी राजनीति से संन्यास, बोले- 2028 में नहीं लड़ूंगा चुनाव।@ इस्तीफे से मेरी बेटी वापस नहीं आएगी, पेपर लीक के दोषियों को फांसी हो, खुदकुशी करने वाली छात्रा की मां।@ इंसान जैसी दिखने वाली रोबोट बनी टीचर,अमेरिका के हाई स्कूल में शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट।@ मीराबाई चानु ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला गोल्ड ऋषिकांत सिंह ने जीता सिल्वर।@ बिहार CJP आंदोलन-तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, जेल भेजे गए सिवान में AK-47 से फायरिंग का सनसनीखेज दावा। @ असम के कछार में फैक्टरी में सिलेंडर विस्फोट, चार श्रमिकों की मौत।@ नंदन नीलेकणी की अगुवाई में बनी हाई पावर्ड टास्क फोर्स,पेपर लीक पर PM मोदी ने का नया वीडियो संदेश।@ कांवड़ यात्रा में इस बार दिखेगा भक्ति का नया रंग, ट्रेंड में हैं महादेव वाली ये भगवा टी-शर्ट।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -