Posted by : achhiduniya 24 July 2019


आपका क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड आपके पास ही रहता है और अचानक से उससे ट्रांजैक्शन होने लगते हैं। उस समय आपको समझ में नहीं आता है कि ऐसा कैसे हो सकता है, क्योंकि कार्ड आपके पास हैं। दिन-ब-दिन ऐसी शिकायतें बढ़ती जा रही हैं। आज की ही घटना है हमारे एक सहयोगी ऑफिस में काम कर रहे थे। अचानक से उनके फोन पर मैसेज आया कि क्रेडिट कार्ड से 10 हजार रुपये कैश निकाले गए हैं। क्रेडिट कार्ड उनके पास ही था। जब तक वो कुछ समझ पाते तब तक उनके पास कई और मैसेज आ गए। जब उन्होंने बैंक के कस्टमर केयर को फोन कर इसकी सूचना दी तो उन्हें बताया गया कि आपके क्रेडिट कार्ड से 34000 रुपये कैश निकाले गए हैं। उन्होंने तुरंत अपने कार्ड को ब्लॉक करवाया और इसकी शिकायत की।
यह घटना किसी के साथ किसी भी वक्त हो सकती है। ऐसे में आपको क्या करना है, इस आर्टिकल में उसी के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं। आपको क्या करना है उसके बारे में बताने से पहले आपको बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 6 जुलाई 2017 को एक अधिसूचना जारी की। अधिसूचना के मुताबिक अगर आपके साथ फ्रॉड हुआ है और आप यह साबित करने में सफल होते हैं तो आपके नुकसान की भरपाई बैंक करेगी। # क्या है RBI का नया नियम....? RBI की अधिसूचना के मुताबिक बैंक अपने उन्हीं ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजैक्शन की सुविधा देगा, जिनके मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड हैं। ऑनलाइन बैंकिंग में ग्राहकों के जानकारी की सुरक्षा की जिम्मेदारी बैंक की है। अगर आपके साथ फ्रॉड होता है तो तुरंत इसकी सूचना बैंक को दे। 
सूचना देने में जितनी देरी होगी, जुर्माना उतना ज्यादा होगा। अगर फ्रॉड बैंक की लापरवाही की वजह से हुआ है तो इसके लिए ग्राहक को भुगतान नहीं करना होगा। ऑनलाइन फ्रॉड अगर किसी तिसरी पार्टी की भी  वजह से होता है तो ग्राहक भुगतान करने के लिए बाध्य नहीं है। हालांकि, उसे 72 घंटे के भीतर बैंक को यह जानकारी देनी होगी। थर्ड पार्टी में हैकर, स्कैमर और फर्जीवाड़ा करने वाले लोग शामिल हो सकते हैं। इस तरह के फ्रॉड एटीएम के टैपिंग, वाई-फाई के साथ छेड़छाड़, एटीएम सर्वर या बैंक सर्वर में वायरस, दुकानों में पेमेंट के दौरान चुराई गई जानकारी या निजी कंप्यूटर के जरिए किए जाते हैं। सहयोगी वेबसाइट ज़ीबिज़ ने इसको लेकर बहुत अच्छी रिपोर्ट तैयार की है। अनाधिकृत इलेक्ट्रोनिक लेन-देन के मामले में बैकों को 10 कामकाजी दिनों के भीतर ग्राहकों को पैसा लौटाना होता है। डेबिट कार्ड या बैंक खाते द्वारा किए गए फ्रॉड में बैंकों को सुनिश्चित करना होगा कि ग्राहकों को ब्याज भी मिले।  क्रेडिट कार्ड से फ्रॉड होने की स्थिति में ग्राहक पर ब्याज का बोझ न पड़े। 
# ऐसे करना है शिकायत:- आरबीआई द्वारा जारी दिशानिर्देशों में साफ कहा गया है कि बैंकों के लिए 24x7 शिकायत की सुविधा उपलब्ध करवाना अनिवार्य है। यह शिकायत एसएमएस, ई-मेल या आईवीआर के जरिए की जा सकती है।  साथ ही कुछ बैंक ग्राहकों को बैंक के मैसेज पर रिप्लाई के जरिए भी सूचित करने की सुविधा देते हैं। # आपको क्या करना चाहिए:- 1. सबसे पहले तो अपनी बैंक खाते से जुड़ी कोई भी जानकारी किसी को भी न दें। 2. आपके साथ ऐसा कोई धोखा हो तो इसकी सूचना सबसे पहले अपने बैंक को दें। 3. अपने पिन, पासवर्ड और इस तरह की जानकारी को बहुत ही सुरक्षित तरीके से रखें। 4. ध्यान रखें की आरबीआई बैंक के ग्राहकों को कॉल, ई-मेल या मैसेज नहीं करता है। 5. किसी भी प्रकार के लालच में आने से बचें क्योंकि यह आपको काफी महंगा पड़ सकता है। 6. पूर्व आरबीआई गर्वनर रघुराम राजन ने अपनी किताब में लिखा,तकनीक ने हमारे फाइनेंस पर अच्छा और बुरा, दोनों तरह का असर डाला है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ नोएडा में हिंसा के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर, 8 मई तक पूरे जिले में धारा 163 लागू, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी।@ बंगाल के 77 पोलिंग बूथ पर दोबारा हो सकती है वोटिंग, शिकायतों को देखते हुए चुनाव आयोग करेगा फैसला।@ जबलपुर में डूबा क्रूज, 4 यात्रियों की मौत, 15 ने तैरकर बचाई जान, 29 थे सवार।@ Exit Poll: बंगाल में BJP+ की बन रही है सरकार, TMC को 100 सीटें मिलने का अनुमान।@ DEO BEO समेत 3 शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार- बरगढ़ शर्मसार, महिला शिक्षिका से यौन उत्पीड़न का आरोप।@ भारत-इटली मिलकर बनाएंगे सैन्य हार्डवेयर, रक्षा औद्योगिक ढांचा विकसित करने का लिया संकल्प।@ बंगाल में केंद्र सरकार ने पूरी मशीनरी ही लगा दी थी,चुनाव के बाद ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन।@ मुस्लिम बच्ची को मिले हिंदू माता-पिता, कोर्ट के फैसले ने बताया- प्यार कभी धर्म नहीं देखता।@ ओडिशा के ढेंकानाल में महिला से दुष्कर्म, हमला कर चेहरा बिगाड़ा-एंबुलेंस नहीं मिली तो ऐसे पहुंचाया अस्पताल।@ तमन्ना भाटिया विवाद के बीच मैसूर सैंडल की रिकॉर्ड कमाई, टर्नओवर ₹2,016 करोड़ के पार। @ ऑपरेशन सिंदूर को भारत ने अपनी शर्तों पर रोका था, लंबी लड़ाई के लिए भी तैयार थे- राजनाथ सिंह।@ गाजा के टेंटों में चूहों का तांडव-सोते हुए बच्चों को काट रहे चूहे, 20 लाख विस्थापित खतरे में।@ ट्रंप की हत्या की साजिश: गाला डिनर से पहले आरोपी ने हथियारों के साथ ली थी सेल्फी, कोर्ट में बड़ा खुलासा।@ कश्मीर में 37 साल बाद बारामूला के ऐतिहासिक गणेश मंदिर में गूंजा शंखनाद, खुशी से नम हुई कश्मीरी पंडितों की आंखें।@ बुक्स ड्रेस कहीं से भी खरीदने की आजादी, उल्लंघन पर सख्त एक्शन,स्कूलों को सीएम रेखा गुप्ता की चेतावनी।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -