- Back to Home »
- National News »
- धारा 370 और तीन तलाक बिल पास होने के बाद सरकार का क्या होगा बड़ा कदम.....?
Posted by : achhiduniya
16 August 2019
शिवसेना ने जम्मू-कश्मीर को अनुच्छेद 370 के तहत मिले विशेष दर्जे को समाप्त करने के सरकार के फैसले को ऐतिहासिक करार देते हुए लोकसभा और राज्यसभा में केंद्र सरकार को समर्थन दिया था। इस मौके पर शिवसेना ने कहा था कि इस फैसले से कश्मीर के लोगों का विकास सुनिश्चित होगा और कश्मीर के लोग सही अर्थों में मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे। तीन तलाक कानून और जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद मोदी सरकार देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड लाने की दिशा में शुरुआत कर चुकी है।
इस बात की
पुष्टि शिवसेना नेता संजय राउत ने की है। संजय राउत ने एक निजी चैनल से बातचीत में बताया कि
मोदी सरकार अब सिविल कोड लाने की तैयारी कर चुकी है और मुझे लगता है कि जल्द ही
इसे लागू कर दिया जाएगा। यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होने से देश में हर नागरिक पर
एक समान कानून लागू होता है। सिविल कोड लागू होने के बाद ये फर्क नहीं पड़ता कि वह
किस धर्म या जाति से ताल्लुक रखता है। फिलहाल देश में अलग-अलग मजहबों के लिए अलग-अलग
पर्सनल लॉ हैं।
यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू
होने से हर धर्म और जाति के लिए एक जैसा कानून लागू हो जाएगा। यूनिफार्म सिविल कोड
लागू होने से महिलाओं का अपने पिता की संपत्ति पर अधिकार और गोद लेने जैसे मामलों
में भी एक समान नियम लागू हो जाएगा।


