- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- बिग बी अमिताभ बच्चन ने बताया अपनी संपत्ति [475 करोड़] के असली वारिस का नाम....
Posted by : achhiduniya
25 August 2019
बीते शुक्रवार यानी 23 अगस्त को कौन बनेगा करोड़पति [KBC 11] 11 का कर्मवीर स्पेशल एपिसोड रिलीज किया गया। इस एपिसोड में समाज सेविका सिंधुताई सपकाल खास मेहमान बनकर पहुंची थी। उन्होंने हॉटसीट पर बैठकर सवालों के जवाब भी दिए और अपने संघर्षों की कहानी भी बताई। सिंधुताई एक अनाथ आश्रम चलाती हैं जिसमें अबतक 1200 बच्चों को शरण मिल चुकी है।
वहीं इस दौरान अमिताभ ने सिंधुताई से पूछा कि आपके आश्रम में लड़कियां ज्यादा हैं
कि लड़के, इसका जवाब देते हुए ताई ने बताया कि
लड़कियां ज्यादा हैं, मैं पहले बेटी लेती हूं, उसकी सुरक्षा ज्यादा जरुरी है। अमिताभ बच्चन
सिंधुताई की कहानी सुनकर भावुक हो गए और उन्होंने कहा मैंने पहले भी कहा है और आज
भी कह रहा हूं कि जब भी मैं मर जाऊंगा तो जो कुछ भी मेरा है, जो कुछ भी थोड़ा बहुत मेरे पास है वो मेरी संतान
हैं, एक बेटा और एक बेटी आधा- आधा देंगें दोनों
को।
दोनों को बराबर मिलेगा, चाहे कुछ भी हो। कई मीडिया रिपोर्ट्स में
ये पहले दावा किया जा चुका है कि अमिताभ बच्चन के पास करीब 475 करोड़ रुपए की
संपत्ति है।


