- Back to Home »
- Judiciaries »
- जम्मू-कश्मीर के सचिवालय पर लहराया तिरंगा...
Posted by : achhiduniya
25 August 2019
जम्मू-कश्मीर को विशेषाधिकार देने वाले अनुच्छेद 370 और 35ए हटाए जाने के बाद श्रीनगर की सिविल सेक्रेटेरिएट
की बिल्डिंग से राज्य का झंडा हटा दिया गया है। इससे पहले तक जम्मू-कश्मीर को पहले
दो ध्वज फहराने की स्वतंत्रता थी। यहां राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के साथ राज्य का
झंडा भी फहराया जाता था, लेकिन अब यह झंडा अब इतिहास बन गया है। जम्मू-कश्मीर
राज्य के झंडे का रंग लाल था और इस पर कश्मीर घाटी, जम्मू और लद्दाख को
प्रतिबिंबित करने के लिए तीन धारियां बनी हुई थीं।
इस झंडे में हल राज्य के किसानों
का प्रतिनिधित्व करता था। ये झंडा जम्मू-कश्मीर राज्य की खास पहचान जाहिर करता था।
1952 में जम्मू-कश्मीर राज्य की संविधान सभा ने इस ध्वज को अपना आधिकारिक ध्वज
बनाया था। आर्टिकल 370 के कुछ प्रावधानों को हटाने और राज्य को दो केंद्रशासित
प्रदेशों में बांटने के फैसले के बाद अब घाटी में हालात सामान्य हो रहे हैं।
हालांकि, अभी भी कुछ क्षेत्रों में सुरक्षा की दृष्टि से
प्रतिबंध लगाए गए हैं। इन सबके बीच रविवार को श्रीनगर स्थित सचिवालय की इमारत से
जम्मू-कश्मीर का झंडा हटा दिया गया। अब सचिवालय की इमारत पर केवल भारत का झंडा
लहराता दिखाई दे रहा है।


