Posted by : achhiduniya 30 August 2019


पाकिस्‍तान का कर्ज लगातार बढ़ रहा है। सरकार के पास पैसे के संकट की हालत यह है कि इमरान खान के पास अपने सचिवालय का बिजली बिल चुकाने के लिए जरूरी 41 लाख 13 हजार 992 रुपये नहीं हैं। पाकिस्‍तान सरकार जहां कर्ज के गंभीर संकट से जूझ रही है वहीं पाकिस्‍तानी सेना के पास पैसे की कोई कमी नहीं है। यही नहीं पाकिस्‍तानी सेना के लिए हर साल बजट भी बढ़ाया जा रहा है। यह तब है जब पाकिस्‍तान संयुक्‍त राष्‍ट्र मानव विकास सूचकांक में 150वें नंबर पर आता है। विशेषज्ञों के मुताबिक पाकिस्‍तान के इस आर्थिक बदहाली की जिम्‍मेदार वहां की सेना है। 
विशेषज्ञों के मुताबिक पाकिस्‍तान कुल वार्षिक बजट का करीब 20 फीसदी हिस्‍सा सेना को जाता है। इसके बाद भी वह लगातार हर साल पैसे बढ़ाने की मांग करती है। इस पाकिस्‍तान का रक्षा बजट 1,13,77,110 लाख रुपये है। उधर, विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्‍तान का रक्षा बजट सरकारी घोषणा से कहीं ज्‍यादा है। सेना के इस बजट पर न तो पाकिस्‍तान की संसद में चर्चा होती है और न ही खर्चों का ऑडिट किया जाता है। पाकिस्‍तानी सेना हमेशा भारत का खौफ दिखाकर अपना पैसा बढ़ाती रहती है। रक्षा बजट के विपरीत पाकिस्‍तान शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य जैसी जरूरी सेवाओं पर अपने बजट का औसतन मात्र 5 फीसदी खर्च करता है। 
पाकिस्‍तान अक्‍सर भारत पर प्रत्‍यक्ष या अप्रत्‍यक्ष तरीके से हमले करती रहती है लेकिन वह अपनी जनता को यही बताती है कि वह भारत का जवाब दे रही है। आज पाकिस्‍तान की सेना सुरक्षा के साथ-साथ मीट, गैस, खाद, बैंक, पावर समेत 50 से ज्‍यादा व्‍यावसायिक प्रतिष्‍ठानों को चलाती है। सेना का मुख्‍य बिजनस हथियार है। सेना के फौजी फाउंडेशन ने वर्ष 2011 से 2015 के बीच 78 फीसदी की ग्रोथ हासिल की है। फौजी फाउंडेशन की वार्षिक आय 1.5 अरब डॉलर है। सेना समर्थित संगठनों का रियल स्‍टेट, फूड और संचार उद्योग में हिस्‍सा है। पाकिस्‍तान सेना की अब तेल के उत्‍खनन और खनन उद्योग में पांव पसार रही है। 
विशेषज्ञों के मुताबिक सेना के समर्थन से सत्‍ता में आए इमरान खान के कार्यकाल में पाकिस्‍तानी सेना का बिजनस और कमाई ज्‍यादा तेजी से बढ़ रही है। पाकिस्‍तान के अखबार 'द न्‍यूज' के मुताबिक इस साल मार्च तक पाकिस्‍तान पर कुल 35.094 ट्रिल्‍यन पाकिस्‍तानी रुपये (105 अरब डॉलर) का कर्ज और देनदारी थी। पाकिस्‍तान के पास मात्र 15 अरब डॉलर की विदेशी मुद्रा है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ पंजाब ने साइलेंट किलर हाइपरटेंशन के खिलाफ मजबूत की लड़ाई, 1 करोड़ से अधिक लोगों की हुई स्क्रीनिंग।@ गाय का बर्थ सर्टिफिकेट दिखाओ, बंगाल की BJP विधायक ने गाड़ी रुकवाकर की डिमांड- TMC ने घेर लिया।@ हॉस्पिटल के उद्घाटन के बाद सीएम सम्राट चौधरी से मिले गौतम अदाणी, बिहार में 60,000 करोड़ के निवेश का ऐलान।@ केरलम में कल CM पद की शपथ लेंगे सतीशन, मुस्लिम लीग के 5 विधायक भी बनेंगे मंत्री।@ ओडिशा में एक साथ मर गईं 5,300 मुर्गियां! फार्म मालिक ने बिजली-डीजल संकट को बताया वजह।@ विदेश में भी राम का रंग, नीदरलैंड में भारतीय ने वारली आर्ट में उकेरी पूरी रामायण। @ UAE के न्यूक्लियर पावर प्लांट पर हमला, पश्चिमी सीमा से आए थे 3 ड्रोन, 2 को मार गिराया।@ बिहार- ऑर्केस्ट्रा की आड़ में जबरन देह व्यापार, 6 नाबालिग लड़कियां मुक्त- एक निकली प्रेग्नेंट।@ उज्जैन में साध्वी ने की सुसाइड की कोशिश, सबके सामने खुद पर डाला पेट्रोल वीडियो वायरल।@ तमिलनाडु सीएम विजय से मिले कमल हासन, पायरेसी, टैक्स फ्री से लेकर सरकारी OTT प्लैटफॉर्म तक की ये 6 मांगें।@ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कार्गो जहाजों को निशाना बनाना मंजूर नहीं, UN में भारत की दो टूक।@ उत्तराखंड में जिहादी ड्रग की हाईटेक लैब, रोज 50000 कमा रहा था मालिक, 227KG कैप्टागॉन को लेकर हुए बड़े खुलासे। @ बिहार में 9 पुलों पर हादसे का खतरा, पटना IIT की रिपोर्ट में हुआ खुलासा; एक्शन में विभाग।@ स्कूल में बेटी ने की उल्टी, मां को बुलाकर करवाया फर्श साफ, मुथरा से हैरान करने वाला मामला।@ आश्रम की बबीता भाभी यानी त्रिधा चौधरी सामने रखा इंडस्ट्री का सच, बोलीं- शुरुआत में समझौते करने पड़ते हैं।@ ईरान के साथ क्रूड ऑयल सप्लायई पर डील कर सकता है भारत! तेल-गैस संकट के बीच चीन समेत तीन और देश कतार में।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -