- Back to Home »
- Religion / Social »
- 70 साल पहले शुरू हुई परंपरा को लगेगा विराम RK [राज कपूर] स्टूडियो में नहीं होगा गणेश चतुर्थी का आयोजन.....
70 साल पहले शुरू हुई परंपरा को लगेगा विराम RK [राज कपूर] स्टूडियो में नहीं होगा गणेश चतुर्थी का आयोजन.....
Posted by : achhiduniya
30 August 2019
बालीवुड की प्रसिद्ध अभिनेता-अभिनेत्री पीढ़ी कपूर खानदान
हर साल आरके स्टूडियो में गणेश उत्सव का आयोजन करता था, जिसे बहुत ही भव्यता के साथ अंजाम दिया जाता था,लेकिन आरके स्टूडियो के बिक जाने के बाद, अब गणपति की धूम भी आरके स्टूडियो में नहीं
गूंजेगी। आरके स्टूडियो में भयंकर आग के बाद हुए नुकसान
के बाद इसे बेच दिया गया था। रणधीर कपूर ने गणेश उत्सव को लेकर कहा है कि मेरे
पिताजी राज कपूर ने आरके स्टूडियो में गणपति उत्सव मनाने की शुरुआत की थी, और अब उनके पास इतनी बड़ी प्रॉपर्टी नहीं है जिस
पर वे गणेश उत्सव का आयोजन उसी तरह पर कर सकें।
गणेश चतुर्थी के सेलिब्रेशन को लेकर रणधीर कपूर ने टाइम्स ऑफ
इंडिया से कहा,वह हमारे लिए
आखिरी गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन था। आरके स्टूडियो नहीं रहा तो कहां करेंगे? पापा ने 70 साल पहले यह
परंपरा शुरू की थी और वह गणेश को बहुत प्यार भी करते थे, अब हमारे पास जगह ही नहीं है तो हम आरके स्टूडियो
जैसी सेलिब्रेशन कहां करेंगे। हम बप्पा को बहुत प्यार करते हैं और हमारी उनमें
श्रद्धा भी है,लेकिन मुझे लगता है कि हम इस परंपरा को
जारी नहीं रख सकते हैं।

