- Back to Home »
- Agriculture / Nature , Job / Education »
- खराब जमीन को उपजाऊ जमीन में परिवर्तन करने के लिए 75 लाख लोगों को रोजगार देगी सरकार...प्रकाश जावड़ेकर
खराब जमीन को उपजाऊ जमीन में परिवर्तन करने के लिए 75 लाख लोगों को रोजगार देगी सरकार...प्रकाश जावड़ेकर
Posted by : achhiduniya
27 August 2019
केंद्रीय वन और
पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा 2 से 13 सितंबर तक
होने वाली यूएन सीसीडी (कॉप-14)(UNCCDCOP14) कॉन्फ्रेंस
में लगभग 200 देश इसमें भाग लेंगे। रियो डी जेनेरा के
बाद इस तरह का प्रयास हो रहा है और अगले दो साल भारत इसका अध्यक्ष रहेगा। इसमें
लगभग 100 देशों के मंत्री आएंगे। पीएम नरेंद्र मोदी
भी इसमें शिरकत करेंगे। दिल्ली डिक्लेरेशन को दुनिया ठीक से फॉलो करें इसका मोनिटरिंग भारत करेगी। COP का लोगो हमने लोगों से ही मंगवाया था।
9 और 10 सितंबर को सभी
देशों के मंत्री शामिल होंगे। ग्रेटर
नोएडा में इसका सम्मेलन होगा। 3000 से अधिक
डेलीगेट इसमें शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में यूएन के भी अधिकारी शामिल होंगे। केंद्रीय
मंत्री ने कहा कि
अगले 10 साल में 50 लाख हेक्टेयर बंजर जमीन को उपजाऊ बनाया जाएगा। इससे 75 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। बता दें कि भारत में 2 से 13 सितंबर तक
यूएन सीसीडी कॉप-14 (UNCCDCOP14) सम्मेलन होने जा रहा है। यह प्रयास
खराब जमीन को उपजाऊ जमीन में बदलने का प्रयास है। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि 50 लाख हेक्टेयर खराब जमीन को ठीक करने के लिए हम
काम करेंगे।
भारत इसे 2030 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने
कहा, देहरादून में सेंटर ऑफ एक्सक्सेल की
स्थापना भी की जाएगी। 12 दिन चलने वाले इस कार्यक्रम में बंजर जमीन
को ठीक करने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि एक हेक्टेयर उपजाऊ भूमि बनाने से 1.5 लोगों को रोजगार मिलता है। 50 लाख हेक्टेयर जमीन के सुधार से 75 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। रासायनिक उर्वरकों, पानी के अधिक इस्तेमाल से भी जमीन ख़राब होती है। अरावली
के संरक्षण के लिये भी काम किया जाएगा।


