- Back to Home »
- Politics »
- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश की संकट में पड़ी आर्थिक स्थिति को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना PM और FM नही कर पा रहे समाधान....
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश की संकट में पड़ी आर्थिक स्थिति को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना PM और FM नही कर पा रहे समाधान....
Posted by : achhiduniya
27 August 2019
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश की आर्थिक स्थिति को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार आक्रमक रुख अपनाते हुए उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, प्रधानमंत्री तथा वित्तमंत्री खुद के पैदा किए हुए आर्थिक संकट को हल करने के बारे में कुछ समझ नहीं पा रहे हैं, RBI से चोरी करना काम नहीं आएगा- यह बिल्कुल वैसा ही है, जैसे गोली लगने से हुए घाव पर लगाने के लिए डिस्पेंसरी से बैंड-एड चुराई जाए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और वित्त मंत्री को खुद से पैदा किए गए आर्थिक संकट का समाधान नहीं सूझ रहा है। रिजर्व बैंक ने विमल जालान समिति की सिफारिशों को अमल में लाते हुये सोमवार को रिकार्ड 1.76 लाख करोड़ रुपये का लाभांश और अधिशेष आरक्षित कोष सरकार को हस्तांतरित करने का फैसला किया।
इससे नरेंद्र मोदी सरकार को राजकोषीय
घाटा बढ़ाये बिना सुस्त पड़ती अर्थव्यवस्था को गति देने में मदद मिलेगी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा केंद्र सरकार को लाभांश और अधिशेष कोष के
मद से 1.76 लाख करोड़ रुपये हस्तांतरित करने के
निर्णय को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और आरोप
लगाया कि आरबीआई से प्रोत्साहन पैकेज लेना इस बात
का सबूत है कि अर्थव्यवस्था की स्थिति बहुत खराब हो चुकी है। पार्टी प्रवक्ता
अभिषेक मनु सिंघवी ने यह भी कहा कि सरकार ने यह नहीं बताया कि इस पैसे का इस्तेमाल
कहां होगा। उन्होंने ट्वीट कर कहा, सरकार द्वारा
खुद को प्रोत्साहन पैकेज देना इस बात का सबूत है कि अर्थव्यवस्था संकट में है।
सरकार अपनी खुद की एक इकाई यानि आरबीआई से मिलने वाले घरेलू अनुदान पर निर्भर है। साथ ही सिंघवी ने कहा, इस पैसे के
उपयोग को लेकर किसी योजना का खुलासा नहीं किया गया अगर यह बिना प्राथमिकता वाले
क्षेत्र या फिर प्रशासनिक खर्च के लिए इस्तेमाल होता है तो फिर हम सब परेशानी में
होंगे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, जब यह सरकार
खुद आरबीआई से प्रोत्साहन पैकेज ले रही है तो भला ऑटो, निर्माण, छोटे एवं लघु
उद्योग जैसे खराब हालत वाले क्षेत्रों को प्रोत्साहन पैकेज क्या देगी।


