- Back to Home »
- Discussion »
- कांग्रेस अब भटक गई है...दिग्गज कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा
Posted by : achhiduniya
18 August 2019
उन्होंने
कहा कि हमारे बहुत सारे साथियों ने उसका विरोध किया,लेकिन जहां तक
सवाल है देशभक्ति का और स्वाभिमान का मैं किसी से भी समझौता नहीं करूंगा। इसलिए ही मैंने 370 का साथ दिया
है। हुड्डा ने इसके साथ ही यह भी ऐलान कर दिया कि वह सभी बंधनों से मुक्त होकर
रैली में आए हैं और जनता की लड़ाई के लिए वह कोई भी फैसला लने के लिए तैयार हैं। 71 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री ने हालांकि कहा कि वह
पार्टी नहीं छोड़ेंगे, लेकिन 13 विधायकों की
एक समिति का गठन करेंगे जो भविष्य के बारे में फैसला लेगा। उन्होंने इस दौरान
प्रदेश की भाजपा सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए
कुछ नहीं किया है। फसलों के दाम नहीं मिल रहे, खाद बीज के
दाम बढ रहे हैं, बेरोजगारी को बढ़ावा मिला है और कानून
व्यवस्था का बुरा हाल है। प्रदेश अपराध के मामले में नंबर-1 एक पर है। पारदर्शिता के नाम पर केवल लूट हुई है। हमारी
सरकार में किसी से नौकरी के नाम पर कोई पैसा नहीं लिया गया और भाजपा सरकार में
नौकरी परचून की दुकान की तरह बेची हैं। उन्होंने कहा कि मैं लोगों की सरकार बनाने
के लिए आया हूं, मैं रिटायर होना चाहता था, लेकिन जनता की लड़ाई लड़ने के लिए अभी रिटायर नहीं
होना चाहता।

