- Back to Home »
- International News »
- भारत से युद्ध की सोच छोड़ कश्मीर को भूल जाए पाकिस्तान....पाकिस्तानी स्कॉलर, लेखक और रक्षा मामलों की विशेषज्ञ आयशा सिद्दीका
भारत से युद्ध की सोच छोड़ कश्मीर को भूल जाए पाकिस्तान....पाकिस्तानी स्कॉलर, लेखक और रक्षा मामलों की विशेषज्ञ आयशा सिद्दीका
Posted by : achhiduniya
18 August 2019
पाकिस्तानी स्कॉलर, लेखक और रक्षा
मामलों की विशेषज्ञ आयशा सिद्दीका ने कहा कि
पाकिस्तान और उसकी सेना कश्मीर को लेकर भारत के साथ युद्ध छेड़ने की स्थिति में
नहीं है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में आर्थिक मंदी और बढ़ती महंगाई ने
पाकिस्तानी अवाम पर मुसीबतों का पहाड़ गिरा दिया है। ऐसे में भारत के साथ युद्ध की
बात करना पाकिस्तान और उसकी सेना के लिए सही नहीं है। आयशा सिद्दीका ने सिने इंक
से बातचीत में यह बात कही। आयशा ने कहा कि मैंने अपने पाक अधिकृत कश्मीर के एक
दोस्त से पूछा कि सेना युद्ध क्यों नहीं कर रही है। इस पर मेरे मित्र ने जवाब दिया
कि पाकिस्तानी सेना हार जाएगी। अब आम जनता भी
समझती है कि यह भारत के खिलाफ युद्ध लड़ने का सही समय नहीं है।
उन्होंने कहा कि यह
पहली बार है कि पाकिस्तान की जनता को अहसास हो रहा है कि युद्ध मुमकिन नहीं है। इसमें
दर्द है और घोर दुख है,लेकिन ऐसा नहीं है कि कुछ नहीं हो सकता। पाकिस्तानी
सेना इस पर कैसे रिएक्ट करेगी यह देखना होगा। आयाशा सिद्दीका ने कहा कि बीते 72 सालों से पाकिस्तान का फोकस कश्मीर और भारत पर
था। एक दिन वो उठे और पता चला कि कुछ बचा ही नहीं है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी
सेना में कुछ समूह हैं, जो गहरे दुख और गुस्से में हैं। उन्होंने
कहा कि ये समूह सवाल उठाएंगे कि पाकिस्तान ने क्या किया।

