- Back to Home »
- International News »
- कश्मीर मुद्दे की अनदेखी अंतरराष्ट्रीय पटल पर प्रतिक्रियास्वरूप कट्टरता और हिंसा बढ़ेगी.... पाक पीएम इमरान खान
कश्मीर मुद्दे की अनदेखी अंतरराष्ट्रीय पटल पर प्रतिक्रियास्वरूप कट्टरता और हिंसा बढ़ेगी.... पाक पीएम इमरान खान
Posted by : achhiduniya
15 August 2019
भारत जहां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है वहीं पाकिस्तान के
प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर कश्मीर का राग अलापते हुए दुनिया को इस
मुद्दे की अनदेखी पर गंभीर परिणाम की चेतावनी दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा,कश्मीर मुद्दे पर अनदेखी से मुस्लिम देशों में
कट्टरता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि क्या दुनिया खामोशी से कश्मीर पर मुस्लिमों पर
हो रहे अत्याचार को देखती रहेगी? उन्होंने
दुनिया को चेतावनी देने के लहजे में कहा कि यदि इस तरह के जुल्मोसितम को ऐसे ही
होते रहने दिया गया तो इसके गंभीर परिणाम होंगे और मुस्लिम जगत में इसकी
प्रतिक्रियास्वरूप कट्टरता और हिंसा बढ़ेगी। इमरान खान ने भारत को युद्ध की
गीदड़भभकी दी। इमरान खान ने कहा कि भारत सिर्फ कश्मीर तक नहीं रुकेगा, Pok में भी बढ़ेगा।
इमरान ने बालकोट एयर
स्ट्राइक को भी दबी जुबान से स्वीकार कर लिया। उन्होंने कहा,भारत ने बालाकोट से ज्यादा खतरनाक प्लान बनाया है।
बालाकोट से भी बड़ी कारवाई भारत पीओके में करेगा। अगर युद्ध हुआ तो इसकी
जिम्मेदारी दुनिया की होगी। हम ईंट का जवाब पत्थर से देंगे। इमरान खान ने कहा,ये सिर्फ कश्मीर तक नहीं रुकेगा- ये पाक की तरफ
भी आएगा। हमें जानकारी है- दो बार मीटिंग हुई है। पाक फौज को पूरी तरह पता है, इन्होंने प्लान बनाया हुआ है। जिस तरह पुलवामा के
बाद बालाकोट किया था उससे भी ज्यादा खौफनाक प्लान बनाया हुआ है। आपकी ईंट का जवाब
पत्थर से दिया जाएगा। तैयार है पाक फौज, पूरी कौम
तैयार है।

