Posted by : achhiduniya 15 August 2019


भारत दुनिया में चीन के बाद  दूसरा सबसे बड़ी आबादी वाला मुल्क है और अंदेशा है कि 2025 तक इसकी आबादी चीन से ज़्यादा हो जाएगी। डेमोग्राफर आबादी बढ़ने की कई वजहें मानते हैं। मिसाल के लिए-गरीबी में आदमी ज़्यादा कमाने के लिए ज़्यादा बच्चे चाहता है। लड़की को बोझ समझकर जल्दी शादी की जाती है। अगर 18 के बजाय 28 साल की उम्र में लड़की की शादी हो तो बच्चों का जन्म 10 साल टाला जा सकता है। बेटे की चाह में तमाम लोग तब तक बच्चे पैदा करते रहते हैं जब तक बेटा न हो जाए। गैर कानूनी माइग्रेशन हो रहा है। बांग्लादेश  और नेपाल से आकर भारत में बसने वाले भी आबादी बढ़ाते हैं। स्वतंत्रता दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी की जनसंख्या नियंत्रण की अपील का तमाम मुस्लिम उलेमा ने स्वागत किया है। 
उनका कहना है कि फैमिली प्लानिंग जरूरी है। जनसंख्या बढ़ने के सामाजिक आर्थिक कारण हैं, इसका धर्म से कोई ताल्लुक नहीं है। इस्लाम धर्मशास्त्र के कई विद्वानों का कहना है कि कुरान में फैमिली प्लानिंग का कहीं भी विरोध नहीं किया गया।  ऐसा कहने वाले या तो नासमझ हैं या उनका मकसद कुछ और है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने देश की बढ़ती आबादी पर भी फिक्र जाहिर की। शायद इस सियासी प्रचार की वजह से कि मुसलमान परिवार ज्यादा बच्चे पैदा करते हैं, कई उलेमा ने फौरन पीएम की हिमायत की। पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य मौलाना खालिद रशीद फिरंगीमहली ने कहा कि प्राइम मिनिस्टर साहब ने आज यौमे आज़ादी के मौके पर जो पॉपुलेशन वाली बात कही है वह बहुत कीमती और बहुत अहम बात है और हम यह समझते हैं कि जैसे-जैसे मुल्क में एजुकेशन बढ़ेगा, वैसे-वैसे इंशा अल्लाह पॉपुलेशन पर रोक लगाई जा सकेगी।
देश में मुस्लिम आबादी करीब 14 फीसदी है,लेकिन उनके फैमिली प्लानिंग न अपनाने का प्रचार ज्यादा है। मुस्लिम विद्वान कहते हैं कि कुरान में कहीं फैमिली प्लानिंग का विरोध नहीं है। करीब 1500 साल पहले अरेबियन पेनिन्सुला में आबादी की कोई समस्या नहीं थी और तब परिवार नियोजन के आधुनिक उपाय भी नहीं थे। जनसंख्या विस्फोट इस देश की बहुत बड़ी समस्या है,लेकिन यह एक सामाजिक समस्या है जिसका न किसी धर्म से कोई संबंध है और न ही राजनीति से लेकिन यह हल इसलिए नहीं हो पाती है क्योंकि इसके बीच में राजनीति आ जाती है और जब राजनीति आती है तो अपने साथ धर्म भी लेकर आती है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ झारखंड-झाड़-फूंक के बहाने UP से महिला को भगा ले गया मौलाना, गढ़वा में ग्रामीणों ने संदिग्ध हालत में पकड़ा।@ वतन के लिए जान देने वाले पंजाबियों को देशविरोधी बता रही है BJP- सीएम भगवंत मान।@ तमिलनाडु की राजनीति में एक और ट्विस्ट! विजय अभी भी नहीं दिखा पाए बहुमत, कल नहीं होगा शपथग्रहण-सूत्र।@ कालाहांडी में सिस्टम फेल-सड़क-एंबुलेंस नहीं, गर्भवती महिला को चारपाई पर ढोया,विकास की खुली पोल।@ हम हर वादे को समय से पूरा करेंगे,CM चुने जाने के बाद शुभेंदु अधिकारी का पहला बयान।@ एक-एक घुसपैठियों को देश से निकालेंगे,बंगाल में नए CM के ऐलान के बाद अमित शाह ने बताया सरकार का रोडमैप।@ कांगड़ा में माता बज्रेश्वरी के दरबार में चढ़ा 100 ग्राम सोने का हार, पांडवों से जुड़ा है इस शक्तिपीठ का इतिहास।@ ऑपरेशन सिंदूर-जिस ड्रोन ने तोड़ी थी दुश्मन की कमर, अब उसकी 5000 की फौज तैयार कर रहा भारत।@ जानवरों के खिलाफ अपराध के 9,039 मामले, NCRB ने पहली बार पशुओं को भी अपनी रिपोर्ट में जोड़ा, 10 हजार गिरफ्तार।@ पटना में लाठीचार्ज, TRE एग्जाम की मांग कर रहे अभ्यर्थियों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।@ पाकिस्तान की तारीफ वाले वीडियो फर्जी, मेरी इमेज खराब हो रही,दिल्ली हाई कोर्ट से शशि थरूर की गुहार।@ झारखंड-गिरिडीह में बड़ा हादसा, बाजार में मौत बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रक, 5 की दर्दनाक मौत कई गंभीर घायल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -