- Back to Home »
- International News »
- कश्मीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय कोर्ट ले जाएगा पाकिस्तान.....विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी का बयान
Posted by : achhiduniya
20 August 2019
जम्मू-कश्मीर से धारा 370 के ज़्यादातर प्रावधान
हटाए जाने और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटने के भारत सरकार के फैसले
को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की चौखट तक चूम
चुके पाकिस्तान को किसी ने घाँस तक नही डाली जिससे पूरी तरह से बौखलाए पाकिस्तान
के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने इसकी घोषणा की
है की वह कश्मीर मुद्दे को लेकर अंतरराष्ट्रीय कोर्ट जाएगा। शाह महमूद
कुरैशी ने पाकिस्तान के एआरवाई न्यूज़ टीवी को बताया कि सभी कानूनी पक्षों के मद्देनज़र
ये फैसला लिया
गया है। वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की स्पेशल
असिस्टेंट ने पाक मीडिया को बताया कि कैबिनेट मीटिंग में ये फैसला लिया गया। कैबिनेट
ने इस मामले को वर्ल्ड कोर्ट ले जाने की स्वीकृति दी है। ऐसे में पाकिस्तान के
विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने मंगलवार को आईसीजे में इस मामले को ले जाने की
घोषणा की है।

