- Back to Home »
- Discussion »
- राम के वंशज होने का दावा करे रहे बालियान खाप,सबूत देने के लिए है तैयार.....पत्रकारो से की चर्चा
Posted by : achhiduniya
17 August 2019
राम के वंशज का सवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई को दौरान शुरू
हुआ। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान पूछा कि क्या कोई राम का वशंज है, कोर्ट के इस सवाल के जवाब में जन्मभूमि की ओर से
वकील ने कहा कि इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन जयपुर
राजघरानों का दावा है कि वह राम के वंशज हैं। वकील ने बताया कि जयपुर राजघराने की
पूर्व राजकुमारी दीया सिंह का दावा है कि वह श्री राम के बेटे कुश वंशज से
ताल्लुकात रखती हैं और इसके दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं। सुप्रीम कोर्ट के सवाल
के बाद तमाम लोगों ने दावा किया है कि वह राम के वंशज हैं और इसको साबित करने के
लिए हमारे पास सबूत भी हैं। वही भारतीय किसान
यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बालियान खाप (रघुवंशी गोत्र) के मुखिया चौधरी नरेश
टिकैत ने मुजफ्फरनगर स्थित अपने आवास पर पत्रकार वार्ता बुलाते हुए खुद को राम का
वंशज बताया है।
उनका कहना है कि असली राम के वंशज बालियान खाप है, जिनका गोत्र रघुवंशी है और यहां उनके 84 गांव हैं जिसके वह मुखिया हैं। बालियान खाप के
मुखिया चौधरी नरेश टिकैत ने कहा राम जन्मभूमि का जो विवाद है, इसमें भी हमने बताया कि हम भी कम से कम अपना पक्ष
रखें, रामचंद्र जी के वंशज हम हैं। इसलिए हमारा
गोत्र भी रघुवंशी हैं यंहा हमारे रघुवंशियों के 84 गांव है। उन्होंने
कहा कि हमने भी यह सोचा कि हमारे द्वारा भी क्यों ना इस बात को पेश किया जाए
माननीय सुप्रीम कोर्ट में यह मुकदमा चल रहा है। जो इसमें बल मिलेगा इस लिए हमारी
भी बात वहां तक पहुंचाई जाए, जिस वजह से आज
हम यहां इकट्ठे हुए हैं।
पत्रकारों द्वारा इस बात का सबूत पूछने पर उन्होंने कहा
कि सुबूत तो हमारा रघुवंशी गोत्र है। रामचंद्र जी का वंशज है 84 गांव है और पियोर के पियोर 84 गांव रघुवंशियों के है। उन्होंने कहा कि यहां का
एक भी बच्चा यह नहीं कहेगा कि हम राम के वंशज नहीं है और हमारे भाट हैं और सर्व
खाप मंत्री हैं, वंशावली है और भी बहुत रिकॉर्ड हैं अगर
दिखाने की बात आएंगे तो हम दिखा भी देंगे।


