- Back to Home »
- Politics »
- महाराष्ट्र मे पंजे [कांग्रेस] और घड़ी [राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी] की हालत नाजुक....
Posted by : achhiduniya
17 August 2019
288 विधायकों वाली महाराष्ट्र विधानसभा में
एनसीपी और कांग्रेस के विधायकों की फौज हर दिन घटती जा रही है। आये दिन दोनो
पार्टियों के विधायक सत्तारुढ़ दलों का दामन थाम रहे हैं। सूबे में काग्रेस को हाल
में तगडा झटका तब लगा था, जब महाराष्ट्र विधानसभा में
विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल ने पार्टी छोड़ बीजेपी का दामन थामा। इसके
साथ ही विखे पाटिल, देवेंद्र फडणनवीस की कैबिनेट में हाउसिंग
मिनिस्टर भी बन बैठे। उसके बाद से ही कांग्रेस विधायकों की बीजेपी में शामिल होने
की होड़ मच गई। बताया जा रहा है कि मुंबई से एक कांग्रेस विधायक और नासिक जिले से
एक कांग्रेस विधायक जल्द पार्टी छोडने की तैयारी में है। दोनों ही
पार्टियों के कई नेता पार्टी छोड़ बीजेपी और शिवसेना का दामन थामने की तैयारी में
हैं। बीजेपी ने दावा दोहराया है कि दोनों दलों के करीब पचास विधायक सत्तारुढ़ दलों
में जल्द शामिल हो रहे हैं।
उधर कांग्रेस के नेता संजय निरुपम ने भी खुलासा किया
है कि कांग्रेस के कुछ नेता बीजेपी मेँ शामिल होने की तैयारी में हैं। वहीं, पार्टी मेँ बगावत बढ़ऩे का खतरा भांपकर एनसीपी
प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को मुंबई में पार्टी के नेताओं के साथ बैठक की और
पार्टी को सियासी झटकों से उबारने की तरकीबें तलाशते नजर आए। एनसीपी से ज्यादा बुरा हाल कांग्रेस पार्टी का है।
महाराष्ट्र कांग्रेस पार्टी के कई विधायक बीजेपी और शिवसेना में जाने की तैयारी
में हैं। मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम ने ट्वीट कर खुद इस बात का
खुलासा किया है कि कांग्रेस में कई लोग बीजेपी में शामिल होने की कोशिश में लगे
हैं। निरुपम ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव से पहले भी उनकी पार्टी के नेता पार्टी
छोड़ बीजेपी मेँ प्रवेश की जुगत मेँ लगे थे। वहीं, एनसीपी में
मची भगदड़ और बिखराव पर शरद पवार बार-बार ये कहते नहीं थक रहे हैं कि पार्टी इन
सियासी झटकों से जल्द एकबार फिर उबरेगी।

