- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- साउथ के सुपर स्टार सुदीप और बॉलीवुड के अन्ना यानी सुनील शेट्टी दिखाएंगे फिल्म “पहलवान” में अपना दम....
साउथ के सुपर स्टार सुदीप और बॉलीवुड के अन्ना यानी सुनील शेट्टी दिखाएंगे फिल्म “पहलवान” में अपना दम....
Posted by : achhiduniya
22 August 2019
सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' की कहानी जिसमें एक पहलवान देसी पहलवानी के बाद
मिक्स मार्शल आर्ट्स हिस्से का हिस्सा बनता है। ट्रेलर के कुछ सीन भी ऐसे हैं
जो आपको सलमान खान की याद दिलाएंगे। साउथ के सुपर स्टार सुदीप और बॉलीवुड के अन्ना
यानी सुनील शेट्टी की फिल्म पहलवान का ट्रेलर लांच हो गया है। सुनील शेट्टी का
अंदाज फिल्म में काफी मजेदार लग रहा है। यह फिल्म एक पहलवान की कहानी है, जिसका किरदार सुदीप निभा रहे हैं।
इस पहलवान के
साथ जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आते हैं, जिसके बाद वह
अपनी जिंदगी की लड़ाई जीतने के लिए एक बाक्सिंग चैंपियनशिप में भाग लेता है। यह
फिल्म 12 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म हिंदी के साथ ही तमिल, तेलगु और मलयालम में रिलीज होगी। इस फिल्म के
हिंदी वर्जन को आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल और सेक्शन 375 से टक्कर लेनी
होगी।

