- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कभी भी अपनी सत्ता का दुरुपयोग नही किया...सोनिया गांधी हुई मोदी सरकार पर परोक्ष रूप आक्रमक
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कभी भी अपनी सत्ता का दुरुपयोग नही किया...सोनिया गांधी हुई मोदी सरकार पर परोक्ष रूप आक्रमक
Posted by : achhiduniya
22 August 2019
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि राजीव गांधी को विशाल बहुमत मिला था,लेकिन उन्होंने इस ताकत का इस्तेमाल लोगों को डराने-धमकाने के लिए कभी नहीं किया। सोनिया गांधी की यह टिप्पणी पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की गिरफ्तारी के बाद आई। सीबीआई ने चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया से संबंधित मामले में बुधवार रात को गिरफ्तार कर लिया। चिदंबरम ने अपने खिलाफ लगे आरोपों को झूठा करार दिया और कहा कि वह आशा करते हैं कि जांच एजेंसियां कानून का सम्मान करेंगी। सोनिया गांधी ने कहा,राजीव जी ने खेती में भी विज्ञान और तकनीक का उपयोग करके देश को सशक्त बनाया।
उनकी कल्पना का भारत अनेकता और एकता को एक साथ रखने वाला
भारत था। 1986 में राजीव गांधी जी ने शिक्षा नीति लाकर देश की शिक्षा को नई दिशा
दी। राजीव जी द्वारा स्थापित जवाहर नवोदय विद्यालय आज देश का गौरव हैं, जहाँ असंख्य ग्रामीण बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे
हैं। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के योगदान को याद करते हुए सोनिया ने कहा, राजीव गांधी मजबूत, सुरक्षित और
आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प रखते थे। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा,उन्होंने प्रधानमंत्री के तौर पर देश के कोने
कोने तक जाकर यह संदेश दिया कि भारत की विविधता का उत्सव मनाकर ही देश को मजबूत
बना सकते हैं।

