Posted by : achhiduniya 12 August 2019


जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने में कोई सांप्रदायिक दृष्टिकोण नहीं है। उन्होंने कहा, अनुच्छेद 35 ए और अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान सबके लिए समाप्त किए गए हैं। न तो लेह, करगिल, जम्मू, रजौरी और पुंछ में और न ही यहां (कश्मीर) इसे समाप्त करने में कोई सांप्रदायिक दृष्टिकोण है। इसका कोई सांप्रदायिक कोण नहीं है। मलिक ने कहा कि इस मुद्दे को मुठ्ठी भर लोग हवा दे रहे हैं लेकिन वह इसमें सफल नहीं होंगे। उन्होंने कहा, विदेशी मीडिया ने कुछ गलत रिपोर्टिंग करने का प्रयास किया और हमने उन्हें चेतावनी दी है।
राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कश्मीर में हिंसा की खबर होने संबंधी टिप्पणी के बारे में कहा है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को घाटी का दौरा कराने और जमीनी स्थिति का जायजा लेने के लिए वह विमान भेजेंगे।  राज्यपाल ने कहा कि राहुल गांधी को अपनी पार्टी के एक नेता के व्यवहार के बारे में शर्मिंदगी महसूस करनी चाहिए जो संसद में ‘‘मूर्ख'' की तरह बात कर रहे थे। मलिक ने कहा, मैंने राहुल गांधी को यहां आने के लिए न्यौता दिया है। मैं आपके लिए विमान भेजूंगा ताकि आप स्थिति का जायजा लीजिए और तब बोलिए। आप एक जिम्मेदार व्यक्ति हैं और आपको ऐसे बात नहीं करनी चाहिए। राज्यपाल कश्मीर में हिंसा संबंधी कुछ नेताओं के बयान के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे। राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के हालात पर उठाए सवाल, उधर, पुलिस का दावा- 6 दिन से नहीं दागी एक भी गोलीसभी अस्पताल आपके लिए खुले हैं और किसी एक व्यक्ति को भी गोली लगी हो तो आप साबित कर दीजिए। 
जब कुछ युवक हिंसा कर रहे थे तो केवल चार लोगों को पैलेट से पैर में गोली मारी गयी है और इसमें कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। कश्मीर को यातना शिविर में बदल देने के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर एक सवाल के जवाब में राज्यपाल ने कहा कि शिक्षित होने के बावजूद लोग यातना शिविर का अर्थ नहीं जानते हैं। उन्होंने पूछा, मुझे पता है कि यह क्या है। मैं 30 बार जेल गया हूं। तब भी मैंने इसे यातना शिविर कारार नहीं दिया था। उन्होंने (कांग्रेस) आपातकाल के दौरान डेढ़ साल तक लोगों को जेल में बंद कर दिया था,लेकिन किसी ने उसे यातना शिविर नहीं कहा था। क्या एहतियातन गिरफ्तारी यातना शिवर (के बराबर) है? राहुल गांधी ने कहा था कि जम्मू कश्मीर से हिंसा की कुछ खबरें आयी हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पारदर्शी तरीके से इस मामले पर चिंता व्यक्त करनी चाहिए।  

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ झारखंड-झाड़-फूंक के बहाने UP से महिला को भगा ले गया मौलाना, गढ़वा में ग्रामीणों ने संदिग्ध हालत में पकड़ा।@ वतन के लिए जान देने वाले पंजाबियों को देशविरोधी बता रही है BJP- सीएम भगवंत मान।@ तमिलनाडु की राजनीति में एक और ट्विस्ट! विजय अभी भी नहीं दिखा पाए बहुमत, कल नहीं होगा शपथग्रहण-सूत्र।@ कालाहांडी में सिस्टम फेल-सड़क-एंबुलेंस नहीं, गर्भवती महिला को चारपाई पर ढोया,विकास की खुली पोल।@ हम हर वादे को समय से पूरा करेंगे,CM चुने जाने के बाद शुभेंदु अधिकारी का पहला बयान।@ एक-एक घुसपैठियों को देश से निकालेंगे,बंगाल में नए CM के ऐलान के बाद अमित शाह ने बताया सरकार का रोडमैप।@ कांगड़ा में माता बज्रेश्वरी के दरबार में चढ़ा 100 ग्राम सोने का हार, पांडवों से जुड़ा है इस शक्तिपीठ का इतिहास।@ ऑपरेशन सिंदूर-जिस ड्रोन ने तोड़ी थी दुश्मन की कमर, अब उसकी 5000 की फौज तैयार कर रहा भारत।@ जानवरों के खिलाफ अपराध के 9,039 मामले, NCRB ने पहली बार पशुओं को भी अपनी रिपोर्ट में जोड़ा, 10 हजार गिरफ्तार।@ पटना में लाठीचार्ज, TRE एग्जाम की मांग कर रहे अभ्यर्थियों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।@ पाकिस्तान की तारीफ वाले वीडियो फर्जी, मेरी इमेज खराब हो रही,दिल्ली हाई कोर्ट से शशि थरूर की गुहार।@ झारखंड-गिरिडीह में बड़ा हादसा, बाजार में मौत बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रक, 5 की दर्दनाक मौत कई गंभीर घायल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -