- Back to Home »
- International News »
- टेंशन के चलते आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा का कार्यकाल तीन साल के लिए बढ़ाया पाकिस्तान ने....
Posted by : achhiduniya
19 August 2019
कश्मीर के साथ-साथ पीओके पर भारत की रणनीति से घबराए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाकिस्तान के आर्मी प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा का कार्यकाल तीन साल के लिए बढ़ा दिया है। माना जा रहा है कि बाजवा के कार्यकाल को बढ़ाने के प्रस्ताव की मंजूरी इमरान खान ने मौजूदा हालात को देखते हुए लिया है। स्थानीय सुरक्षा हालातों को ध्यान में रखते हुए इमरान खान ने यह कदम उठाया है। जनरल बाजवा के तीन साल का कार्यकाल नवंबर में समाप्त होने वाला था। इमरान खान ने एक आदेश जारी किया है, जिसके मुताबिक, जनरल क़मर जावेद बाजवा को वर्तमान कार्यकाल पूरा होने की तारीख से तीन साल के एक और कार्यकाल के लिए सेनाध्यक्ष नियुक्त किया जाता है। यह फैसला क्षेत्रीय सुरक्षा माहौल को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जनरल कमर जावेद बाजवा को पहली बार साल 2016 में तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ द्वारा नियुक्त किया गया था।
राजनाथ सिंह ने रविवार को एक
बयान देकर पाकिस्तान को सहमा दिया था, जिसमें
उन्होंने कहा था कि अब पाकिस्तान से बात होगी तो सिर्फ पीओके पर ही होगी। ऐसा माना
जा रहा है कि पाकिस्तान इस बयान से सहम गया है, क्योंकि इस
बयान के आते ही पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने इसकी निंदा की थी। बाजवा को ऐसे समय
में सेवा विस्तार दिया गया है जब जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के
फैसले के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध खराब दौर से गुजर रहे हैं। कश्मीर
के विशेष दर्जे को समाप्त करने के भारत के फैसले पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए
पाकिस्तान ने नयी दिल्ली के साथ अपने राजनयिक संबंधों का दर्जा कम करने का फैसला
किया था और भारतीय उच्चायुक्त को निष्कासित कर दिया था। उधर, भारत अंतरराष्ट्रीय बिरादरी को साफ शब्दों में कह
चुका है कि जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करने वाले अनुच्छेद 370 को हटाने का उसका फैसला पूरी तरह उसका आंतरिक
मामला है। भारत ने पाकिस्तान को भी सलाह दी है कि वह सच्चाई को स्वीकार करे।

