- Back to Home »
- Job / Education »
- सिर्फ अंग्रेजी शिक्षा से ही पैसा कमाया जा सकता है इस सोच को बदलने की जरूरत है....RSS प्रमुख मोहन भागवत
सिर्फ अंग्रेजी शिक्षा से ही पैसा कमाया जा सकता है इस सोच को बदलने की जरूरत है....RSS प्रमुख मोहन भागवत
Posted by : achhiduniya
19 August 2019
राष्ट्रीय स्वयसेवक संघ [RSS] प्रमुख ने नई दिल्ली में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त
विश्वविद्यालय में आरएसएस से संबद्ध शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास (एसएसयूएन)
द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि इस धारणा को
हमें बदलने की जरूरत है कि सिर्फ अंग्रेजी ज्ञान से ही अच्छा पैसा कमाया जा सकता
है। कार्यक्रम में संघ प्रमुख ने कहा कि छात्रों को अध्ययन के अन्य विषयों के साथ
आध्यात्मिक ज्ञान देने की भी जरूरत है। मोहन भागवत ने शिक्षा प्रणाली में भारतीयता
की आवश्यकता पर जोर देने की बात कही।
उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति आजीविका
चलाने के लिये पढ़ता है तो यह शिक्षा नहीं है क्योंकि समाज में ऐसे कई उदाहरण हैं
जहां अशिक्षित लोगों ने शिक्षित लोगों को नौकरियां दी हैं। मातृभाषा के
प्रचार-प्रसार और स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए आरएसएस के द्वारा अनेक कार्यक्रम
चलाए जाते हैं। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने लोगों से मातृभाषा की पढ़ाई को महत्ता
देने की बात कही उन्होंने कहा कि हमें इस
सोच को बदलनी होगी कि सिर्फ अंग्रेजी शिक्षा से ही पैसा कमाया जा सकता है।

