- Back to Home »
- Discussion »
- राजनीति में पारदर्शिता के लिए हर साल विधायकों के लिए संपत्ति और देनदारियों की घोषणा अनिवार्य करने के लिए कानून बनाने की मांग कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखविंदर सिंह सुखू ने की....
राजनीति में पारदर्शिता के लिए हर साल विधायकों के लिए संपत्ति और देनदारियों की घोषणा अनिवार्य करने के लिए कानून बनाने की मांग कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखविंदर सिंह सुखू ने की....
Posted by : achhiduniya
30 August 2019
उन्होंने और दस अन्य कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा
अध्यक्ष राजीव बिंदल से उन्हें इस कानून के वास्ते अगले सत्र में प्रस्ताव पेश
करने की अनुमति देने का अनुरोध किया। वर्तमान सत्र के दौरान गुरुवार को उन्हें इस
विषय पर निजी विधेयक लाने की अनुमति नहीं मिलने के बाद उन्होंने यह अनुरोध किया।
पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखू ने कहा, ऐसे कानून की
जरूरत है क्योंकि लोग निर्वाचित प्रतिनिधियों की संपत्तियों के बारे में सवाल
उठाते रहते हैं। इस पर अध्यक्ष ने कहा कि बृहस्पतिवार को प्रस्ताव पेश करने के
सुखू के अनुरोध को सदन की आचार समिति के सामने रखा गया है। अगले सत्र में यह
प्रस्ताव रखने के कांग्रेस नेता के अनुरोध पर विचार किया जाएगा।

