- Back to Home »
- Politics »
- कुंवारे कार्यकर्ताओं की कश्मीर की गोरी लड़की से शादी करा देंगे....भाजपा विधायक विक्रम सैनी का विवादित बयान...
कुंवारे कार्यकर्ताओं की कश्मीर की गोरी लड़की से शादी करा देंगे....भाजपा विधायक विक्रम सैनी का विवादित बयान...
Posted by : achhiduniya
07 August 2019
धारा 370 हटाए जाने के फैसले का जश्न मनाते हुए मुजफ्फरनगर
के खतौली विधानसभा के विधायक विक्रम सैनी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में एक सभा का
भी आयोजन किया। सभा के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय गृह
मंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया। इस दौरान मंच से बोलते हुए उन्होंने कहा कि
जम्मू-कश्मीर की लड़कियों से शादी को लेकर कार्यकर्ता काफी उत्सुक हैं। उन्होंने
आगे कहा कि जो कुंवारे हैं, उनकी शादी वहीं करा देंगे। कोई
दिक्कत नहीं है। बीजेपी विधायक ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की महिलाओं पर अत्याचार
होता था।
अगर वहां की लड़की यूपी के किसी लड़के से शादी कर ले तो उसकी नागरिकता
खत्म हो जाती थी। उन्होंने कहा कि एक देश में दो विधान कैसे रह सकता था। साथ ही
उन्होंने कहा कि जो मुस्लिल कार्यकर्ता हैं उन्हें भी खुशी मनानी चाहिए। कश्मीरी
गोरी लड़की से शादी करो। हिंदू हो या मुस्लिम यह हर किसी के लिए खुशी की बात है। बाद
में उनके बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने जो बयान दिया है,उसमें कुछ गलत नहीं है। एक निजी चैनल के मुताबिक विधायक ने कहा,अब कोई भी कश्मीरी लड़की से बिना किसी दिक्कत के शादी कर सकता है। मैंने
यही कहा था और यह सच है।
इस फैसले के बाद अब भाजपा कार्यकर्ता वहां जा सकते हैं, जमीन खरीद सकते हैं। यह कश्मीर के लोगों के लिए आजादी है। इसलिए
हमने इस समारोह का आयोजन किया। अब कश्मीरियों को आजादी मिल गई है। मोदीजी ने हमारा
सपना पूरा कर दिया। पूरा देश इस फैसले का जश्न मना रहा है।