- Back to Home »
- State News »
- दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल अपनी छवि सुधारने मे लगे....
Posted by : achhiduniya
19 August 2019
आम आदमी पार्टी संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
एक समय में प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले अब
ज्यादातर मामलों पर या तो चुप्पी साध लेते हैं या बीजेपी के स्टैंड से मिलता ही
उनकी पार्टी का भी स्टैंड होता है। हाल में आर्टिकल 370 के मामले पर भी यही स्थिति
रही। अरविंद केजरीवाल अपनी हिंदू पहचान को लेकर भी अब सजग हो गए हैं। लोकसभा चुनाव
परिणाम के 12 दिन बाद केजरीवाल ने 'स्वामी नारायण
भगवान का अभिषेक' कैप्शन के साथ ट्विटर पर अपनी फोटो शेयर की
थी। इसके अलावा पार्टी के ट्विटर हैंडल से डाले गए अभिषेक की अन्य तस्वीरों को भी
रीट्वीट किया था। वहीं 4 जुलाई को ईद के मौक पर केजरीवाल ने अनमने ढंग से बगैर
किसी फोटो के ईद की बधाई दी।
कठुआ रेप मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का
उन्होंने स्वागत किया,लेकिन इसके बाद पहलू खान मॉब लिंचिंग केस
पर आए कोर्ट के फैसले पर उन्होंने चुप्पी साध ली। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी
सरकार की महत्वकांक्षी तीर्थ योजना का प्रचार प्रसार भी खूब किया जा रहा है।
तीर्थयात्रियों के एक जत्थे के साथ 20 जुलाई को दिल्ली सीएम केजरीवाल खुद जाने
वाले थे,लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के
निधन के बाद इसे स्थगित कर दिया गया। वहीं महिलाओं के लिए फ्री बस सर्विस की घोषणा
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर की गई। संयोग बस इसी दिन रक्षाबंधन भी था। सरकार की
घोषणाओं के मुताबिक, इस योजना को भाई दूज के दिन से लागू किया
जाएगा।
लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद आम आदमी पार्टी को आने वाले महीनों
में दिल्ली में काफी महत्वपूर्ण विधानसभा चुनाव लड़ना है। आम चुनाव में मिली हार
तो एक बात है. आप के लिए चिंता का विषय यह है कि पार्टी के उम्मीदवार दिल्ली में
भारी अंतरों से हारे। सात में से पांच सीटों पर आलम ये रहा कि प्रत्याशियों की
जमानत जब्त हो गई। प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी के सामने प्रमुख विपक्षी के तौर पर देखे जाने
वाली पार्टी की जमीन खिसकती हुई नजर आ रही है। बदलते परिदृश्य से मुकाबले के लिए अब
केजरीवाल ने नई रणनीति बनाई है।


