- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- कैसी होती है विशेष सुरक्षा दल टीम [SPG] किन लोगो की करते है सुरक्षा....?
Posted by : achhiduniya
27 August 2019
विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) एसपीजी काफी प्रशिक्षित इकाई है और
यह सभी आधुनिक उपकरणों, वाहनों से लैस है। एसपीजी न केवल अपनी
कार्यप्रणाली में कई नए प्रयोग किए हैं बल्कि आईबी, राज्य और
केंद्रशासित बलों के साथ समग्र सुरक्षा व्यवस्था को अपनाया है। इस बल में अनूठा
सुरक्षा प्रोटोकॉल है और हर बार जब सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति के यात्रा करने की
उम्मीद होती है तो उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई छोटी टीमें बनाई जाती हैं।
एजेंसी के अधिकारी पहले ही उस स्थल पर जाते हैं और वीवीआईपी के आगमन से लगभग 24
घंटे पहले जगह को सुरक्षित बनाते हैं। एसपीजी की टीम में स्नापर्स, बम निरोधक विशेषज्ञ भी होते हैं। ये जवान
वीवीआईपी की सुरक्षा में साये की तरह रहते हैं। एसपीजी के जवानों की ट्रेनिंग
लगातार चलने वाली प्रक्रिया होती है। इसमें शारीरिक कार्यक्षमता समेत कई तरह के
अभ्यास होते हैं।
एसपीजी ऐक्ट के अनुसार, सभी राज्यों
और केंद्रशासित प्रदेशों को एसपीजी को वो तमाम सहयोग देना होता है, जिसकी वो मांग करते हैं। एसपीजी कमांडो के पास
अत्याधुनिक रायफल्स, अंधेरे में देख पाने वाले चश्मे, संचार के कई अत्याधुनिक उपकरण, बुलेटप्रूफ जैकेट, ग्लब्स, कोहनी और घुटनों पर लगाने वाले गार्ड भी होते
हैं। एसपीजी के पास अत्याधुनिक वाहनों का दस्ता होता है। एसपीजी के पास BMW 7 सीरीज की बख्तरबंद गाड़ियां, रेंज रोवर्स, BMW के एसयूवी, ट्योटा और टाटा के भी बख्तरबंद गाड़िया होती हैं।
एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि एसपीजी अपने 3,000 कमांडो के साथ
अब सिर्फ चार लोगों जिनमे प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी
और राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को सुरक्षा प्रदान करता है। पूर्व
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दी गई एसपीजी सुरक्षा वापस ले ली गई है। लेकिन उन्हें
जेड+ सुरक्षा मिलती रहेगी। एसपीजी की वेबसाइट के अनुसार, इस बल के अधिकारी काफी उच्च प्रशिक्षित और
प्रफेशनल होते हैं।
ये जवान पूरी ताकत से अति विशिष्ठ लोगों की सुरक्षा करते हैं।
इन अधिकारियों को चुनौतियों का आगे बढ़कर मुकाबला करने के नैसर्गिक गुण को आत्मसात
करना सिखाया जाता है।




